spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अबोहर के गांव पंजाबा में चोर रंगे हाथ काबू:चार दिन से कर रहा था चोरी की वारदातें, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा




अबोहर के गांव पंजाबा में आज तड़के ग्रामीणों ने एक युवक को चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। यह युवक पिछले चार दिनों से गांव में चोरियों को अंजाम दे रहा था। ग्रामीणों ने उसे खुईयां सरवर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि वह चिट्टे के नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी कर रहा था। किसान नेता गुणवंत सिंह ने बताया कि उनके गांव में पिछले कुछ दिनों से लगातार चोरियां हो रही थीं। पहले किसी दुकान से मोबाइल चोरी हुए, फिर एक दुकान से सरसों के चार कट्टे गायब हो गए। कल रात जब चोर दोबारा सरसों चुराने आया, तो ग्रामीणों ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। गुणवंत सिंह बोले- पुलिस ने नहीं की ठोस कार्रवाई गुणवंत सिंह के अनुसार, पिछली चोरियों के बाद ग्रामीणों ने कई बार पुलिस को शिकायत दी थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद गांव के लोगों ने खुद ही सतर्कता बरतते हुए मोर्चा संभाला और चोर को पकड़ने में सफल रहे। पकड़े गए चोर ने अपनी पहचान लटकण ढाणी निवासी के रूप में बताई। उसने स्वीकार किया कि वह चिट्टे का नशा करता है और इसी लत को पूरा करने के लिए उसने बाइक पर सरसों के कट्टे और मोबाइल चुराए थे। उसने यह भी बताया कि वह चिट्टा अबोहर के सीडफार्म से खरीदता है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles