spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंचकूला में पूर्व पार्षद सहित 5 कार्यकर्ता भाजपा से निष्कासित:टिकट कटने पर निर्दलीय लड़ रहे चुनाव; जिला अध्यक्ष बोले-पार्टी के खिलाफ काम कर रहे




पंचकूला नगर निगम चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने अनुशासनहीनता पर सख्त रुख अपनाते हुए 5 कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है। यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप में की गई है। भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि वार्ड-3 से वीनू राव, वार्ड-12 से ओमवती पुनिया और सुखबीर पुनिया, तथा वार्ड-7 से भानु प्रताप और जसबीर बिड़लान उर्फ जस्सी को तत्काल प्रभाव से निष्कासित किया गया है। मित्तल बोले- प्रत्याशियों के खिलाफ काम कर रहे थे अजय मित्तल ने कहा कि नगर निगम चुनाव के दौरान कुछ कार्यकर्ता पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ काम कर रहे थे। वहीं, कुछ ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव मैदान में उतरकर पार्टी अनुशासन का उल्लंघन किया। इसे गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है। संगठन के खिलाफ गतिविधियां बर्दाश्त नहीं पंचकूला BJP जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित और संगठित पार्टी है, जहां पार्टी हित सर्वोपरि है। संगठन के खिलाफ किसी भी प्रकार की गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की नीतियों और नेतृत्व के निर्णयों का पालन करें तथा अधिकृत प्रत्याशियों के समर्थन में ही कार्य करें। जिला संगठन पार्टी को मजबूत बनाने और अनुशासन बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles