Related Posts

जालंधर में एक्साइज विभाग की रेड:बस्ती एरिया के घर से मिली अवैध शराब, भार्गो कैंप थाने के पुलिस पहुंची, तस्कर मौके से भागा




जालंधर के भार्गो कैंप के एक घर में पुलिस और एक्साइज विभाग ने शुक्रवार देर रात रेड की। इस दौरान पुलिस को हिमाचल मार्का सहित अवैध शराब मिली। पुलिस रेड की सूचना मिलते ही तस्कर मौके से भाग निकला। आरोपी की पहचान राजन कोहली के रूप में हुई है।
एक्साइड इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि उनको बस्ती एरिया में अवैध शराब बिकने की सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि होने के बाद उन्होंने भार्गो कैंप पुलिस के साथ रेड की। इससे पहले ही तस्कर भाग निकला। जब घर की तलाशी ली तो अंदर से ढाई पेटी शराब मिली। इसमें एक पेटी हिमाचल की शराब थी।
एक्साइज इंस्पेक्टर ने बताया कि मिली शराब को जब्त कर पुलिस में मामला दर्ज करवा दिया गया है। भार्गो कैंप पुलिस का कहना है आरोपी के खिलाफ पहले भी थाने में पर्चे हैं। कई बार ये पकड़ा जा चुका है लेकिन बार-बार शराब का धंधा शुरू कर देता है।
थाना भार्गो कैंप पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान हो गई है। उसे पकड़ने के लिए टीम लगाई गई है। जल्द ही उसे हिरासत में लिया जाएगा। रेड से बेखबर ग्राहक शराब लेने के लिए पहुंचने लगे
बता दें कि जब पुलिस और एक्साइज विभाग की कार्रवाई चल रही थी तो मौके पर कई ग्राहक शराब लेने के लिए पहुंचे। ग्राहकों ने नाम न बताते हुए कहा कि वह रोज यहां पर शराब लेने के लिए आते हैं और एक पव्वा 60 रुपए में मिलता है। हालांकि पुलिस ने ग्राहकों को लौटा दिया। पुलिस ने रेड के बाद घर को सील कर दिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें