फतेहाबाद जिले में आज से दो दिन तक चलने वाली H-TET परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा और सहयोग के लिए भारतीय जनता पार्टी ने हेल्प डेस्क स्थापित किए हैं। इन हेल्प डेस्कों पर एक संयोजक और चार सह-संयोजक नियुक्त किए हैं। विशेष बात यह है कि पूर्व विधायकों से लेकर हरियाणा सरकार में चेयरमैनों तक को संयोजक बनाया गया है। पूर्व विधायक दुड़ाराम, पूर्व विधायक लक्ष्मण नापा, हरियाणा सरकार में चेयरमैन राजपाल बैनीवाल, बलदेव ग्रोहा तक हेल्प डेस्कों पर बैठकर अभ्यर्थियों की मदद करते नजर आएंगे। इन हेल्प डेस्कों पर परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों को मार्गदर्शन से लेकर परिवहन तक की सुविधा उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए गए हैं। जिले में 15 परीक्षा केंद्रों पर 8680 अभ्यर्थी देंगे परीक्षा जिले में एचटेट परीक्षा के लिए कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 8680 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। जिला मुख्यालय पर बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर भाजपा संगठन की ओर से हेल्प डेस्क लगेंगे। पार्टी पदाधिकारियों का कहना है कि बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए वाहन की जरूरत होगी, तब वह भी मुहैया करवाया जाएगा। जानिए… किस केंद्र पर किसे बनाया संयोजक
Source link
