हरियाणा के कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज शनिवार को अपने विधानसभा क्षेत्र लाडवा के विभिन्न गांवों के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे कई गांवों में आयोजित धन्यवादी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। साथ ही ग्रामीणों से सीधे बातचीत करेंगे और लोगों की समस्याओं को सुनकर समाधान करने की कोशिश करेंगे। अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री सबसे पहले खेड़ी दाबदलान गांव में पहुंचेंगे। इसके बाद वे 4 और गांव घड़ौली, भालड़, धनौरा जाटान और बैनी जाएंगे। सभी गांवों में स्थानीय लोगों की ओर से धन्यवादी कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। इसमें वे सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों को लेकर चर्चा करेंगे। काम की लेंगे फीडबैक दरअसल, मुख्यमंत्री का फोकस गांवों में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी लेना है। साथ ही लोगों से सीधे फीडबैक लेने पर रहेगा। इस दौरान ग्रामीण अपने गांवों की सड़क, पेयजल, बिजली, सिंचाई, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रख सकेंगे। संबंधित विभागों के अधिकारी भी दौरे के दौरान मौजूद रहेंगे। मौके पर समाधान की कोशिश विभाग के अधिकारी मौके पर ही ग्रामीणों की समस्या का निपटारा करने की कोशिश करेंगे। कार्यक्रम स्थलों से लेकर पूरे रूट पर पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी है। मुख्यमंत्री करीब 5 घंटे तक अपनी विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम में बिताएंगे।
Source link
