Related Posts

रेवाड़ी में फिर उठा जिला प्रमुख- कांग्रेस कॉर्डिनेटर का विवाद:बैठक में पार्षद बोले- हमारी प्रतिष्ठा का सवाल; निष्पक्ष जांच के बाद हो कार्रवाई




रेवाड़ी जिला प्रमुख मनोज यादव की एक महिला के साथ पोस्ट का विवाद एक बार फिर चर्चा में है। शुक्रवार को विवाद के बाद जिला परिषद की पहली बैठक हुई। बैठक में पार्षदों ने कहा कि यह विवाद केवल मनोज यादव का नहीं, बल्कि हम सभी पार्षदों की प्रतिष्ठा से जुड़ा है। इसे ऐसे ही नहीं छोड़ा जा सकता। आप चेयरमैन बाद में और पहले एक पार्षद हैं। ऐसे में इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। जिससे इस मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई हो सके। 3 दिन सुर्खियों में रहा विवाद महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय कॉर्डिनेटर दीपिका राव ने 14-15 की सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी की। जिसमें जिला प्रमुख (चेयरमैन) के साथ एक महिला की विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली। पोस्ट वायरल होते ही जिला के राजनीतिक गलियारों में छा गया। जिसके जवाब में महिला ने कांग्रेस कॉडिनेटर को लेकर आए विवादित पोस्ट डाला। महिला ने दीपिका के खिलाफ जिला प्रमुख मनोज ने रेवाड़ी और राजस्थान में शिकायत दी। दीपिका ने महिला के खिलाफ रेवाड़ी में शिकायत की। फिल महिला ने इसे राजनीतिक विवाद बताते हुए शिकायत वापस लेकर खुद को विवाद से अलग कर लिया। रेवाड़ी पुलिस ने दोनों तरफ से डाली गई पोस्ट डिलीट कर अपनी तरफ से मामले को निपटा दिया। जानिए क्या बोले पार्षद मीटिंग शुरू होते ही एक पार्षद ने प्रस्ताव रखा। जिसमें कहा कि पिछले दिनों सोशल मीडिया पर बहुत कुछ चला। आप हमारे प्रमुख हैं, इससे समाज में हमारी भी प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची हैं। लोग हमसे सवाल करते हैं। इसलिए इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी का गठन हो। जांच में जो भी दोषी पाए जाए उसके खिलाफ कार्रवाई हो। इस प्रस्ताव को आगे बढ़ाते हुए दूसरे पार्षद बोले, काम से कोई मना नहीं कर रहा। आज जिला प्रमुख हैं। इसके उपर उंगली उठ रही हैं, मतलब हम सब पर उंगली उठ रही है। जब पार्षद प्रतिनिधि ने बीच में बोलने का प्रयास किया तो पार्षद ने कहा हो भाई आपकी पार्षद उर बैठी सै, ओ भाई तेरा काम कौनी, पार्षद करेंगी। जब व्यक्ति बोलते रहे तो पार्षद ने पूछा आप कौन सौ भाई, कौन सौ हो…। पार्षद बैठें हैं यहां पे। ओ सायना मत बन, बात सुन पहला। एक बै बता दी, बात सुन लै। विवाद बढ़ता देख दूसरे पार्षद शांत करने पहुंचे। फिर आवाज आई, सोशल मीडिया की बात थी, सोशल मीडिया पै खत्म हो गई। कार्रवाई को आगे बढाओ। जानिए क्या है पूरा मामला 18 जून को महिला ने राजस्थान के शाहजहांपुर थाने से अपनी शिकायत वापस ली। चेयरमैन के साथ अपने आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महिला ने 15 जून को पुलिस को शिकायत दी थी। 17 जून को महिला ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद के साथ कांग्रेस नेत्री के फोटो अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किए थे। जिसके बाद दीपिका यादव ने कुंड चौकी पुलिस को शिकायत दी थी। 16 जून को मनोज यादव अपनी पत्नी पूजा यादव के साथ मीडिया के सामने आए। पत्नी ने पति को बेकसूर बताते हुए राजनीतिक द्वेषभावना से विपक्षी महिला नेत्री पर छवि खराब करने के आरोप लगाए। विवाद का कारण बनी महिला को अपने परिवार का नजदीकी बताया। 15 जून को रेवाड़ी जिला परिषद चेयरमैन ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें एक महिला के साथ एआई से बनाकर फोटो पोस्ट करने और आपत्तिजकन बातें लिखने के आरोप लगाए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें