Related Posts

पानीपत में ससुर ने बहू से रेप किया:नशीला पदार्थ सुंघाकर किया बेहोश; फोन छीनकर एक महीना कमरे में कैद रखा




हरियाणा में पानीपत जिले के मॉडल टाउन थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने ससुर पर नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करने और उसके साथ घिनौना काम (बलात्कार) करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि जब उसने इसका विरोध किया, तो इंसाफ देने के बजाय उसके पति, सास और ननद ने उसे डराया-धमकाया और घर में बंधक बनाकर रख दिया। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर मुख्य आरोपी ससुर, पति, सास और ननद सहित परिवार के 4 सदस्यों के खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। यहां सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए, पूरा मामला… गलती मानने की बजाय मायके वालों को धौंस दिखाई ये खबर मिलते ही लड़की के मायके वाले तुरंत हरकत में आ गए। मायके पक्ष के लोगों ने लड़की के ससुराल वालों से संपर्क किया और इस पूरी घटना को लेकर बातचीत की। लेकिन उन्होंने बातचीत के दौरान न तो अपनी गलती स्वीकार की और न ही ससुर के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की बात मानी। इसके विपरीत, उन्होंने उल्टा पीड़िता और उसके मायके वालों को ही गंभीर परिणाम भुगतने और झूठे केसों में फंसाने की धौंस व धमकियां देना शुरू कर दिया। मॉडल टाउन थाने में एफआईआर दर्ज ससुराल पक्ष के अड़ियल और धमकी भरे रवैये के बाद पीड़िता किसी तरह हिम्मत जुटाकर अपने मायके वालों के साथ पानीपत के मॉडल टाउन थाने पहुंची और पुलिस को अपनी लिखित शिकायत सौंपी। थाना मॉडल टाउन पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी ससुर सुरेश, पति अंकित, सास और ननद कुसुम के खिलाफ BNS की धारा 64 (बलात्कार), 351(3) (जान से मारने की आपराधिक धमकी) और 3(5) (मिलीभगत) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें