Related Posts

Moga Police Arrest Man With 0.32 Bore Pistol



मामले की जानकारी देते थानेदार मनजीत सिंह।

मोगा जिले की समालसर पुलिस ने असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक व्यक्ति को 0.32 बोर की नाजायज पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव पंजगराई कलां निवासी पवनप्रीत सिंह उर्फ नीना के रूप में हुई है।

.

थाना समालसर के प्रभारी इंस्पेक्टर इकबाल सिंह के नेतृत्व में थानेदार मनजीत सिंह अपनी पुलिस पार्टी के साथ देर शाम पुल नहर घराट समालसर के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि पवनप्रीत सिंह उर्फ नीना के पास अवैध हथियार मौजूद है।

सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पवनप्रीत सिंह को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 0.32 बोर पिस्तौल बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना समालसर में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

प्रारंभिक पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने यह हथियार किसी जान-पहचान वाले व्यक्ति से प्राप्त किया था। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने यह हथियार किससे और किस उद्देश्य से हासिल किया था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें