गुरुग्राम में लगातार हो रही तेज बारिश ने एक बार फिर शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। जलभराव और भारी ट्रैफिक जाम के कारण शहर की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गुरुग्राम पुलिस ने निजी कंपनियों के लिए वर्क फ्रॉम होम की एडवाइजरी जारी की है। पुलिस प्रशासन का मानना है कि यदि लोग घरों में रहेंगे, तो सड़कों पर वाहनों का दबाव कम होगा और जलभराव के बीच लगने वाले भीषण जाम से राहत मिल सकेगी। अभी भी शहर के कई इलाकों में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी है, जिससे मुश्किलें और बढ़ गई हैं। ट्रैफिक पुलिस के आला अधिकारियों ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से अपील की है कि वे बेहद जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें। पुलिस का कहना है कि जब तक सड़कों से पानी पूरी तरह नहीं निकल जाता, तब तक वाहनों की सामान्य आवाजाही संभव नहीं है। अगर कंपनियां वर्क फ्रॉम होम लागू करती हैं, तो सड़कों पर वाहनों की संख्या में भारी कमी आएगी। इससे ट्रैफिक पुलिस को जाम खुलवाने और फंसे हुए वाहनों को निकालने में मदद मिलेगी। ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल, अभी भी बारिश जारी इस आपदा ने एक बार फिर शहर के ड्रेनेज सिस्टम और प्रशासनिक तैयारियों की पोल खोल कर रख दी है। करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी शहर का पानी निकालने का कोई पुख्ता इंतजाम नजर नहीं आया। मौसम विभाग के अनुसार, अभी भी गुरुग्राम और उसके आस-पास के इलाकों में बारिश का सिलसिला थमा नहीं है। आने वाले घंटों में और बारिश होने की संभावना जताई गई है। ऐसे में यदि प्रशासन ने मुस्तैदी नहीं दिखाई, तो आने वाले दिनों में गुरुग्राम की रफ्तार पूरी तरह थम सकती है। फिलहाल, शहरवासियों को घरों में रहने और ट्रैफिक अपडेट देखकर ही निकलने की सलाह दी गई है। आधी रात तक सड़कों पर फंसे रहे लोग गुरुग्राम में बारिश के बाद जो तस्वीरें सामने आईं, वे बेहद डराने वाली थीं। दफ्तरों से घर लौटने वाले लोग आधी रात तक सड़कों पर फंसे रहे। स्थिति इतनी बदतर थी कि कामकाजी लोगों को अपने ऑफिस से घर पहुंचने में पांच से छह घंटे का लंबा समय लग गया। दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर से लेकर शहर के अंदरूनी रास्तों तक हर तरफ गाड़ियों की लंबी कतारें नजर आईं। जलभराव के कारण गाड़ियां रेंगती रहीं और कई वाहन बीच सड़क पर ही खराब हो गए, जिससे स्थिति और ज्यादा गंभीर हो गई। भूख-प्यास से बेहाल लोग घंटों तक अपनी गाड़ियों में कैद रहने को मजबूर रहे। हाईवे बना पार्किंग लॉट, 15 किलोमीटर लंबा जाम बारिश का सबसे ज्यादा असर दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) और इससे कनेक्टेड सड़कों पर देखने को मिला। हाईवे पर करीब 15 से 20 किलोमीटर लंबा भीषण जाम लग गया। हीरो होंडा चौक, राजीव चौक, इफ्को चौक और खेड़की दौला टोल प्लाजा जैसे प्रमुख प्वाइंट्स पर पानी घुटनों तक भर गया। देखते ही देखते हाईवे एक विशाल पार्किंग लॉट में तब्दील हो गया। प्रशासन द्वारा पानी निकालने के दावे पूरी तरह फेल साबित हुए। हाईवे पर फंसे यात्रियों ने बताया कि कई किलोमीटर का सफर तय करने में उन्हें काफी वक्त लगा। गुरुग्राम आने से बचें-दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी दिल्ली एनसीआर में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH-48) पर लगे ट्रैफिक जाम को देखते हुए दिल्ली पुलिस ने यात्रियों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। दिल्ली पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लोगों को आगाह किया है कि वे दिल्ली से गुरुग्राम की ओर यात्रा करने से बचें। एडवाइजरी के अनुसार, बॉर्डर और हाईवे पर जलभराव की स्थिति है, तो नरसिंहपुर के पास हाईवे धंस गया है। दिल्ली पुलिस ने यात्रियों से अपील की है कि वे बेहद जरूरी होने पर ही इस रूट का रुख करें और यदि संभव हो तो वैकल्पिक रास्तों या दिल्ली मेट्रो की सेवाओं का उपयोग करें। प्रशासन स्थिति को सामान्य करने में जुटा है। 24 घंटे में 83 एमएम बारिश तहसील – गुरुग्राम…83…(मिमी)
उप-तहसील – कादीपुर…87…(मिमी)
उप-तहसील – हरसारू…87…(मिमी)
तहसील – वज़ीराबाद…53…(मिमी)
उप-तहसील – बादशाहपुर…17…(मिमी)
तहसील – सोहना…30…(मिमी)
तहसील – मानेसर…56…(मिमी)
तहसील – पटौदी…29…(मिमी)
तहसील – फर्रुख नगर…31…(मिमी) फोटो में देखिए एक दिन बारिश से बिगड़े हालात…………..
Source link
