भिवानी के बहल स्थित वायु सेना के अधिकारी के घर चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने उसके भाई के घर को भी निशाना बनाया। वहीं ताला तोड़कर सोने-चांदी के गहने व नकदी चोरी कर ली। वारदात उस समय हुई जब परिवार बाहर गया हुआ था। वहीं जब वापस लौटे तो इसका पता लगा। वहीं शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। भिवानी के राजगढ़ रोड नजदीक पिलानी रोड बहल निवासी गोपीचंद ने बहल थाना पुलिस को चोरी की शिकायत दी। शिकायत में बताया कि वह भारतीय वायु सेना में मास्टर वारंट ऑफिसर के पद पर नौकरी करता है। वह और उसका बड़ा भाई हवासिंह का मकान ज्वाइंट है। 20 अप्रैल को वह अपने घर पर ताला लगाकर परिवार सहित ड्यूटी पर गांधी नगर चला गया था। वहीं उसकी भाई सरोजना भी परिवार सहित जयपुर चले गए थे। वह अपने घर पर ताला लगाकर गए थे। अब वापस घर आकर चेक किया तो दोनों मकानों के ताले टूटे हुए मिले। उन्होंने अपने-अपने घर चेक किए तो सामान बिखरा हुआ मिला। जिसके बाद डायल 112 पर इसकी सूचना दी। घर अंदर से चेक किया तो अलमारी के ताले टुटे हुए थे। अलमारी में से करीब आधा किलो चांदी की एक चांदी की कड़ी, दो सोने की अंगूठिंयां, चोरी हुई मिली। वहीं उसके भाई के घर की अलमारी से 25 हजार रुपए चोरी हुए मिले। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। बहल थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
Source link
भिवानी में वायु सेना के अधिकारी के घर चोरी:भाई के घर को भी बनाया निशाना, ताला तोड़कर गहने व नकदी चुराई
