Related Posts

पानीपत में मकान पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां:बंद था घर, गेट को चीरते हुए दीवार और गाड़ी पर लगी




पानीपत में राजाखेड़ी गांव में खेतों में बने एक मकान को निशाना बनाकर अज्ञात बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमलावरों ने मकान के बाहर करीब 4 से 5 राउंड गोलियां चलाईं। जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। गनीमत यह रही कि वारदात के समय घर के अंदर कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिसके कारण एक बड़ा जानी नुकसान होने से बच गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना किला प्रभारी दीवान सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की तफ्तीश शुरू की। खेतों में बने मकान को बनाया निशाना, ईको गाड़ी पर भी दागीं गोलियां मिली जानकारी के अनुसार, राजाखेड़ी गांव के रहने वाले संदीप शर्मा का एक मकान गांव के पास खेतों में बना हुआ है। बुधवार को किसी अज्ञात हमलावर ने उनके इस सूने मकान पर धावा बोल दिया। आरोपी ने घर के बाहर पहुंचते ही एक के बाद एक करीब 4-5 राउंड हवाई और सीधे फायर किए। बदमाशों द्वारा चलाई गई गोलियां घर की दीवारों और बाहर खड़ी एक ईको गाड़ी में जाकर लगीं, जिससे गाड़ी के शीशे टूट गए और दीवारों पर गोलियों के निशान बन गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग सहम गए। पुराने विवाद में गांव के ही युवक पर शक, पुलिस जांच में जुटी वारदात के बाद पीड़ित संदीप शर्मा ने थाना किला पुलिस को मामले की लिखित शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने किसी पुरानी रंजिश या विवाद के चलते शक के आधार पर गांव के ही रहने वाले संदीप नामक एक अन्य युवक का नाम पुलिस को बताया है। थाना किला प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने मौका-ए-वारदात का बारीकी से निरीक्षण किया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। जल्द ही फायरिंग करने वाले असली चेहरे को बेनकाब कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें