Related Posts

Punjab breaking news chandigarh updates Jalandhar amritsar ludhiana headlines



चंडीगढ़ में कैशियर को गोली मारते हुए। साथ में आरोपियों का फाइल फोटो।

चंडीगढ़ सेक्टर-11 स्थित कुमार मेडिकल स्टोर के कैशियर जानकी दास हत्याकांड की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। जांच के दौरान पुलिस ने करीब 8 लाख रुपए के नकली नोट, 3 किलो ‘आइस’ (क्रिस्टल मेथ) और हत्या में इस्तेमाल की गई जिगाना पिस्तौल के नेटवर्क

.

मामले में पुलिस ने कपूरथला जेल में बंद गैंगस्टर धर्मेंद्र उर्फ गोली को प्रोडक्शन वारंट पर चंडीगढ़ लाकर अदालत में पेश किया। अदालत से आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल कर आगे की पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच के अनुसार, शुरुआती दौर में आशंका जताई जा रही थी कि धर्मेंद्र उर्फ गोली का संबंध गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों से है, लेकिन अब तक की जांच में इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र विदेश में बैठे एक अन्य गैंगस्टर के संपर्क में था। पूरी खबर पढ़ें…

चंडीगढ़ में नाके पर महिला कांस्टेबल को मारी टक्कर

चंडीगढ़ में ड्रंकन ड्राइव नाके पर एक महिला कांस्टेबल को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। घायल महिला कांस्टेबल को तुरंत सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। फिलहाल वह घर पर आराम कर रही हैं।

घायल महिला कांस्टेबल की पहचान मोनिका के रूप में हुई है, जो चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस में तैनात हैं। हादसे में उनके दोनों हाथों और पीठ में चोट आई हैं। पीड़ित महिला कांस्टेबल मोनिका ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि शनिवार रात किसान भवन चौक के पास ट्रैफिक पुलिस की ओर से रात 10 से सुबह 3 बजे तक ड्रंकन ड्राइव का नाका लगाया गया था। पूरी खबर पढ़ें…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें