Related Posts

रेवाड़ी में मुख्य आरोपी का 4 दिन से नहीं सुराग:कंपनी कर्मी की मौत केस; पत्नी और प्रेमी ने रची थी साजिश




रेवाड़ी जिले की ढाणी जड़थल निवासी 21 वर्षीय युवक की हत्या का मुख्य आरोपी सोनू खुलासा के 4 दिन बाद भी पुलिस के हाथ नहीं लग पाया है। पुलिस आरोपी व उसके साथी तलाश कर रही है। पुलिस ने 3 जुलाई को पत्नी और प्रेमी की साजिश में हुए मर्डर का खुलासा किया था। 8 जून को घर से निकले राजस्थान के खुशखेड़ा के कंपनी कर्मी मोनू का शव 10 जून को आसलवास के पास नहर में मिला था। पुलिस मामले में मृतक की पत्नी और प्रेमी के दोस्त हरिओम को गिरफ्तार कर चुकी है। फोन से खुला था राज फोन में मिले मैसेज से मोनू की पत्नी तन्नु और उसके प्रेमी सोनू की साजिश का राज सामने आया था। 11 जून को जब परिवार को मोनू का फोन मिला, तो उसका पूरा डेटा डिलीट मिला। डेटा रिकवर करने पर मोनू के फोन से पत्नी तन्नु के साथ बातचीत और प्रेमी सोनू के साथ चैट के मैसेज मिले। जिसके बाद परिवार को पत्नी पर शक हुआ और पुलिस पूछताछ में पत्नी ने प्रेमी के साथ रची साजिश से मर्डर तक का पूरा सच उगल दिया। 3 साल में 20 दिन रही ससुराल गांव कसोली निवासी तन्नु और ढाणी जड़थल निवासी मोनू की शादी तीन साल पहले हुई थी। पहली बार इसी साल 20 अप्रैल को सुसराल आई। दो बार में करीब 20 दिन पति के साथ रही। तीसरी बार आने से पहले फोन कर 8 जून को पति को अपने गांव बुलाकर प्रेमी से उसकी हत्या करवा दी। दम घोंटकर हत्या, नहर में फेंका तन्नु ने मिलने के बहाने फोन कर अपने पति को बुलाया। 8 जून की देर शाम जब मोनू पत्नी के बुलाने पर पहुंचा, तो मुंडनवास निवासी सोनू ने अपने दोस्त हरिओम और अमन के साथ मिलकर दम घोंटकर हत्या के बाद शव नहर में फेंक दिया। आरोपियों ने बेहोश होने तक नाक और मुंह को दबाकर रखा। बेसुध होने के बाद नहर में फेंक दिया। जिससे हत्या को हादसे का रूप दिया जा सके। 10 जून को आसलवास के पास नहर में शव मिला। शरीर पर किसी प्रकार की निशान नहीं मिले। जिससे शुरू में इसे हादसा मानते हुए कसोला थाना पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने कहा कि प्रेम प्रसंग में हुई हत्या के मामले में मुख्य आरोपी और उसके साथी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। मृतक की पत्नी और मुख्य आरोपी सोनू के एक साथी को गिरफ्तार किया जा चुका है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें