सिरसा के वैदवाला गांव में बिजली टावर पर चढ़े किसान नेता व अन्य युवक।
सिरसा में बुधवार को अचानक किसान नेता बिजली टावर के ऊपर चढ़ गया। साथ ही एक दिव्यांग युवक भी बिजली टावर पर चढ़ गया। किसानों का आरोप है कि उनके खेतों से गुजर रही हाईटेंशन लाइनों का सरकार एवं प्रशासन द्वारा कम मुआवजा दिया जा रहा है, जबकि सोनीपत व अन्य जिलो
.
जानकारी के अनुसार, यह मामला शहर से कुछ दूरी पर स्थित वैदवाला गांव का है। खेतों से बड़ी हाईटेंशन बिजली लाइन खेतों से गुजर रही है और बड़े टावर लगे हैं। सरकार द्वारा इन टावर का किसानों को मुआवजा मिलने लगा हैं। किसानों की मांग की है कि उनको मुआवजा दिया जाए। वैदवाला गांव में किसान नेता भूपेंद्र सिंह सबसे पहले बिजली टावर पर चढ़े, अभी भी टावर पर चढ़े हुए हैं। ग्रामीणों व किसानों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है।
टावर संबंधित लेबर टीम को बुलाया
इस समय डीएसपी भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। ऐसे में पुलिस द्वारा बिजली निगम की टावर संबंधित लेबर टीम को बुलाया गया है। वहीं किसानों का कहना है कि वे लेबर को नहीं आने देंगे। इसी पर जिद पर अड़े हैं। अन्य किसान नेता भी पहुंचना शुरू हो गए हैं। पुलिस द्वारा बाकी किसानों को टावर के ऊपर चढ़ने से रोका जा रहा है।
वैदवाला में बिजली टावर पर चढ़े किसान नेता व अन्य युवक।
चढ़ूनी ग्रुप से जुड़े भूपेंद्र सिंह
किसान नेता भूपेंद्र सिंह वैदवाला भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी ग्रुप से जुड़े हैं और सिरसा से किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष है। किसानों से जुड़ी समस्या व धरना प्रदर्शन में एक्टिव रहते हैं।
प्रशासन के साथ मीटिंग रही विफल
सिरसा में किसान संगठनों की कल मंगलवार को प्रशासन के साथ मीटिंग हुई थी, जो विफल रही। इसी बिजली टावर के मुआवजे को लेकर मीटिंग हुई थी और बाकी जिलों की तरह पूरा मुआवजा देने की मांग थी। सिरसा में कुछ किसानों को अभी भी मुआवजा नहीं मिला है और कुछ को बहुत कम मुआवजा मिला है।
इसी का विरोध किसान नेता जता रहे हैं और कहना है कि बड़े-बड़े टावर खेतों में लगाए हुए हैं। मुख्यमंत्री से उनकी मांग है कि पूरा मुआवजा दिया जाए, मुख्यमंत्री भी इसकी घोषणा कर चुके हैं।
