Related Posts

चंडीगढ से मोदी करेंगे चार रेलवे स्टेशनों का लोकार्पण:कालका, मोहाली, अंब अंदौरा और आनंदपुर साहिब शामिल, अमृत भारत स्टेशन योजना में पुनर्विकास




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित चंडीगढ़ दौरे के दौरान उत्तर भारत के चार प्रमुख रेलवे स्टेशनों कालका, मोहाली, अंब अंदौरा और आनंदपुर साहिब का वर्चुअल लोकार्पण होने की संभावना है। हालांकि कार्यक्रम की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है, लेकिन रेलवे ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रेलवे अधिकारियों ने चारों स्टेशनों का निरीक्षण कर अंतिम व्यवस्थाओं की समीक्षा की। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हुआ पुनर्विकास इन चारों स्टेशनों का पुनर्विकास अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत किया गया है। परियोजना के तहत आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ स्थानीय संस्कृति और विरासत को भी विशेष महत्व दिया गया है। स्टेशन भवनों का डिजाइन संबंधित क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि यात्रियों को स्थानीय विरासत की झलक मिल सके। यात्रियों के साथ स्थानीय कारोबार को भी मिलेगा लाभ स्टेशनों पर यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित की गई हैं। इसके साथ ही ‘वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट’ (OSOP) पहल के तहत स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए विशेष स्टॉल भी बनाए गए हैं। इससे स्थानीय कारीगरों, हस्तशिल्पियों और छोटे उद्यमियों को अपने उत्पादों के विपणन का बेहतर अवसर मिलेगा। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इन स्टेशनों के पुनर्विकास से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ क्षेत्रीय पर्यटन, व्यापार और स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा। देशभर में 1300 से अधिक स्टेशन हो रहे आधुनिक अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर में 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों का चरणबद्ध तरीके से आधुनिकीकरण किया जा रहा है। पहले चरण में 172 स्टेशनों का पुनर्विकास पूरा हो चुका है, जिनमें उत्तर भारत के ये चार स्टेशन भी शामिल हैं। योजना का उद्देश्य केवल स्टेशन भवनों का सौंदर्यीकरण करना नहीं, बल्कि यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और आधुनिक सुविधाओं से युक्त यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है। इन स्टेशनों के शुरू होने के बाद क्षेत्र के रेल यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधाओं का लाभ मिलेगा, जबकि स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें