Related Posts

गुरुग्राम में कांग्रेस का जिला स्तरीय सम्मेलन:अभियान को सशक्त बनाना लक्ष्य; आगामी रणनीतियों पर की विस्तार से चर्चा




राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिला स्तरीय संगठन सृजन अभियान के तहत शुक्रवार को गुरुग्राम जिले के फर्रुखनगर में एक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम धर्मेंद्र मांकडौला की अध्यक्षता में उनके कार्यालय पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष फोमलाल फिरोजपुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ प्रदेश महासचिव संजय मलिक और प्रदेश उपाध्यक्ष सुभाषचंद सहित कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करना और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा करना था। प्रदेशाध्यक्ष फोमलाल फिरोजपुर ने बताया कि अभियान का मुख्य लक्ष्य कांग्रेस पार्टी को जिला, ब्लॉक और पंचायती राज स्तर पर सशक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में पार्टी को नई ऊर्जा देने और स्थानीय स्तर पर कांग्रेस को पुनर्जीवित करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। संगठन विस्तार के तहत कार्यकर्ता सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही सक्रिय कार्यकर्ताओं की पहचान के लिए ‘टैलेंट सर्च’ और जिला अध्यक्षों की नियुक्ति जैसे कदम भी उठाए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर एकजुट फिरोजपुर ने जोर दिया कि गांधी-नेहरू परिवार की नीतियों को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर एकजुट किया जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि यह फर्रुखनगर में आयोजित जिला स्तरीय सम्मेलन प्रदेश का 18वां सम्मेलन है। बैठक में पंचायती राज चुनाव लड़ चुके लोगों को संगठन से जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। इसके अतिरिक्त, मनरेगा का नाम बदलने का विरोध, सत्ता के विकेंद्रीकरण और स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर भी सहमति बनी। संगठन ने बताया कि यह अभियान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस को जमीनी स्तर पर अधिक सक्रिय और संगठित बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में ये रहे शामिल कार्यक्रम में अभिमन्यु एडवोकेट, रामबीर यादव, अशोक मुण्डाखेड़ा, राजेंद्र प्रजापत, मुख्त्यार, नवीन यादव, मुकेश सैनी, बीनू सोनी, जोगिंद्र दौलताबाद, दीपक, मुकेश भगत, अजय मिश्रा, नितेश एडवोकेट, हिमांशु, दिनेश कुमार शर्मा, खजान, प्रविंद्र, जसबीर, मोहित और कर्मचंद सैली सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें