करनाल जिले में नशा तस्करी के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स सेल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी मामले में दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पहले आरोपी से पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। दूसरे आरोपी की पहचान गिरफ्तार आरोपी की पहचान दीपक पुत्र जितेंद्र कुमार निवासी गांव चिडाव हाल किराएदार राइस मिल कॉलोनी, करनाल के रूप में हुई है। यह कार्रवाई एंटी नारकोटिक्स सेल इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हिम्मत सिंह के नेतृत्व में की गई। मामले में पहले आरोपी देबू उर्फ रावण निवासी डेहा बस्ती, मंगल कॉलोनी करनाल को 1 किलो 226 ग्राम गांजा फूलपत्ती सहित काबू किया गया था। पुलिस ने उसे 2 दिन के रिमांड पर लेकर गहन पूछताछ की, जिसमें उसने बताया कि उसने यह नशीला पदार्थ अपने साथी दीपक से खरीदा था। त्वरित कार्रवाई में गिरफ्तारी जांच के दौरान मिली जानकारी के बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दीपक को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी को विधि अनुसार आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया गया। इस संबंध में थाना शहर करनाल में बीती 14 अप्रैल को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
Source link
करनाल में 1.226 किलो गांजा केस में दूसरा तस्कर गिरफ्तार:पूछताछ में साथी ने बताया ठिकाना; न्यायिक हिरासत में भेजा
