Related Posts

नूंह में डिप्टी सीएमओ 50 हजार रिश्वत लेता गिरफ्तार:अस्पताल की सील खुलवाने के मांगे ₹5 लाख; एक हफ्ते पहले हुई थी कार्रवाई




एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने नूंह के डिप्टी सीएमओ डॉ. मनप्रीत सिंह को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुनहाना-शिकरावा रोड पर मोहन भट्ठा के पास की गई। इस गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, लगभग एक सप्ताह पहले पुनहाना स्थित निजी अस्पताल लबुजा को सरकारी दवाएं मिलने और संदिग्ध गतिविधियों के आरोप में सील किया गया था। अस्पताल के खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया था। अस्पताल की सील खुलवाने के मांगे 5 लाख रुपए आरोप है कि डॉ. मनप्रीत सिंह ने अस्पताल की सील खुलवाने और संचालक का नाम मुकदमे से हटवाने के लिए 5 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। अस्पताल संचालक तौफीक निवासी अलावलपुर ने इस संबंध में एंटी करप्शन ब्यूरो से शिकायत की। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया। सोमवार को डॉ. मनप्रीत सिंह को 50 हजार रुपए की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। निजी अस्पतालों में छापेमारी कर किए थे सील सूत्रों के अनुसार, डॉ. मनप्रीत सिंह जिले में निजी अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी थे। पिछले कुछ महीनों में कई निजी अस्पतालों पर छापेमारी हुई, उन्हें सील किया गया और मुकदमे दर्ज किए गए। हालांकि, बाद में इनमें से कई अस्पताल फिर से संचालित होने लगे, जिससे इन कार्रवाइयों की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे थे। जिले में लंबे समय से यह चर्चा थी कि कुछ मामलों में पहले कार्रवाई कर दबाव बनाया जाता है और बाद में मोटी रकम लेकर मामले को निपटाया जाता है। डॉ. मनप्रीत सिंह की गिरफ्तारी से इन चर्चाओं को बल मिला है। एसीबी की इस कार्रवाई को स्वास्थ्य विभाग में कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी पहल माना जा रहा है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें