Related Posts

हरियाणवी बॉक्सर नीरज गोयत को रशियन मुक्केबाज ने जड़ा थप्पड़:मॉस्को में फेस-ऑफ के दौरान गरमाया माहौल, बोले- अब मामला पर्सनल हो गया




हरियाणा के अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर नीरज गोयत और रूसी मुक्केबाज मार्क उरवानोव के बीच होने वाले मुकाबले से पहले माहौल गर्मा गया है। रूस की राजधानी मॉस्को में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान फेस-ऑफ के समय रूसी बॉक्सर ने नीरज गोयत को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई और सुरक्षा कर्मियों व टीम सदस्यों को बीच-बचाव करना पड़ा। घटना के बाद गुस्से में नीरज गोयत ने कहा, “अब मामला पर्सनल हो गया है। आई विल किल यू इन दा रिंग।” बाद में उन्होंने इस घटना का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी साझा किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि अब यह सिर्फ खेल नहीं बल्कि व्यक्तिगत चुनौती बन चुकी है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में फेस-ऑफ के दौरान हुई गर्मागर्मी दैनिक भास्कर एप से बातचीत में नीरज गोयत के सोशल मीडिया मैनेजर सचिन ने बताया कि 18 जून को होने वाली बॉक्सिंग चैंपियनशिप से पहले मंगलवार को मॉस्को में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। इसमें नीरज गोयत और मार्क उरवानोव समेत अन्य खिलाड़ी मौजूद थे। सचिन के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मार्क उरवानोव ने भारतीय बॉक्सरों को लेकर कई तंज कसे। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों को पारंपरिक फेस-ऑफ के लिए बुलाया गया। नीरज गोयत सिर पर पगड़ी बांधकर अपने हरियाणवी अंदाज में मंच पर पहुंचे। फेस-ऑफ के दौरान दोनों खिलाड़ी आमने-सामने खड़े थे कि तभी अचानक मार्क उरवानोव ने नीरज को थप्पड़ मार दिया। टीमों ने किया बीच-बचाव थप्पड़ पड़ते ही माहौल तनावपूर्ण हो गया। दोनों खिलाड़ी एक-दूसरे की ओर बढ़े और स्थिति बिगड़ने लगी। हालांकि मौके पर मौजूद टीम सदस्यों और आयोजकों ने तुरंत हस्तक्षेप कर दोनों को अलग कर दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों को उनके कमरों में भेज दिया गया। सचिन ने बताया कि घटना के बाद नीरज काफी नाराज थे और उन्होंने साफ कहा कि अब वह रिंग में इसका जवाब देंगे। मुकाबले से पहले शुरू हुई थी बयानबाजी सचिन ने बताया कि मुकाबले से करीब एक सप्ताह पहले मार्क उरवानोव ने एक वीडियो जारी कर नीरज गोयत को चुनौती दी थी। मार्क ने कहा था कि यह मुकाबला नीरज के लिए आसान नहीं होगा। इसके जवाब में नीरज ने भी एक वीडियो जारी की थी कई विदेशी मुक्केबाज भारतीय खिलाड़ियों को कम आंकते हैं, लेकिन भारतीय बॉक्सर अपनी प्रतिभा का लोहा दुनिया में मनवा चुके हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इससे पहले भी उन्होंने विदेशी रिंग में जाकर बड़े-बड़े मुक्केबाजों को हराया है। इस वीडियो में मुकाबले के प्रचार के दौरान नीरज गोयत ने मार्क उरवानोव का पोस्टर फाड़ते हुए मुकाबले को लेकर अपनी आक्रामक तैयारी दिखाई थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद दोनों टीमों के बीच भी बातचीत हुई थी। कल होगा मुकाबला सचिन ने बताया कि शमा बॉक्सिंग के बैनर तले आयोजित इस मुकाबले में नीरज गोयत और मार्क उरवानोव 18 जून को आमने-सामने होंगे। मुकाबला रूस के समयानुसार शाम 5 बजे शुरू होगा, जबकि भारत में इसे रात करीब 7:30 बजे देखा जा सकेगा। नीरज गोयत की टीम 14 जून को ही रूस पहुंच गई थी और पिछले कई दिनों से मुकाबले की तैयारी में जुटी हुई है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें