Related Posts

कुरुक्षेत्र में सन्निहित सरोवर से मिला महिला का शव:घर से दवा लेने आई; पति की हो चुकी मौत, बेटे के साथ रहती थी




हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर में सन्निहित सरोवर के पास के पार्क में महिला का शव बरामद हुआ। पार्क के आसपास मौजूद लोगों ने महिला को देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सुभाष मंडी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक, मृतक महिला की पहचान बीड़ मथाना गांव निवासी शीला देवी (60) के रूप में हुई है। महिला मानसिक रूप से परेशान रहती थी और अपने बेटे के साथ रहती थी। उसके पति की कुछ साल पहले मौत हो चुकी है। महिला घर से दवा लेने के लिए निकली थी। अक्सर सरोवर आती थी महिला शीला देवी अक्सर सन्निहित सरोवर पर आती-जाती रहती थी। आज भी शीला देवी सन्निहित सरोवर पर आई थी। इस दौरान महिला बेसुध होकर गिर गई। सन्निहित सरोवर के पास रहने वाले किसी व्यक्ति ने उस महिला को पहचान लिया। वह पहले से उसके बेटे को जानता था। उसी ने तुरंत परिवार को सूचना दी। महिला के पास से मिली दवा सुभाष मंडी चौकी के इंचार्ज SI महेश कुमार ने बताया कि पुलिस को पार्क में महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर जांच के दौरान महिला के पास दवाई भी मिली है। शरीर पर किसी तरह की चोट का कोई निशान नहीं मिला है। परिवार ने महिला के दिमागी रूप से बीमार होने बात कही। पोस्टमॉर्टम से सामने आएगी मौत की वजह फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। कल शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। मौत के सही कारण का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें