![]()
हरियाणा के कुरुक्षेत्र शहर में तेज रफ्तार कार ने बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई, जबकि एक्टिवा सवार बाप-बेटी घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर अपनी कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने बाप-बेटी को अस्पताल तक पहुंचाय। मृतक की पहचान गुलजार सिंह के रूप हुई। गुलजार सिंह आकाश नगर में रहते थे और ट्रक ड्राइवर का काम करते थे। गुलजार सिंह अपनी दवा लेने के लिए मेडिकल स्टोर पर जा रहे थे। वे हर रोज मेडिकल स्टोर से दवा लेने आते थे। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पहले बाइक को मारी टक्कर अमीन गांव निवासी हरताज सिंह ने पुलिस को बताया कि वह इमिग्रेशन का काम करता है। रात करीब 8:20 बजे वह 100 फुटा रोड पर मेडिकल के पास मौजूद था। इसी दौरान उसके चाचा गुलजार सिंह अपनी बाइक पर घर की तरफ जा रहे थे। तभी सैनी स्कूल की तरफ से स्विफ्ट कार (HR 07AF 0923) तेज रफ्तार से आई, जिसने सीधी टक्कर उसके चाचा की बाइक में मार दी। भागने की कोशिश में स्कूटी भी चपेट में आई टक्कर इतनी जोरदार थी कि गुलजार सिंह बाइक समेत सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोपी ड्राइवर ने रुकने की बजाय अपनी कार और स्पीड से भगा ली। इसी कोशिश में आरोपी ने एक्टिवा को भी टक्कर मार दी। इसमें एक्टिवा कुणाल और उसकी बेटी नेन्जा घायल हो गए। उसने अपने चाचा को संभाला और प्राइवेट अस्पताल ले गए। कार छोड़कर फरार हुआ ड्राइवर यहां डॉक्टरों ने जांच करके उसके चाचा को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी ड्राइवर अपनी कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने कार नंबर के आधार पर केस दर्ज कर लिया और अगली कार्रवाई शुरू कर दी।
Source link







