![]()
पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब जिले के गांव झोरड़ में एक व्यक्ति से कथित तौर पर मोबाइल फोन छीनने के आरोप में भीड़ ने दो दलित युवकों को बेरहमी से पीटा है। लोगों ने दोनों युवकों को पहलेअर्धनग्न किया। फिर रस्सी से बांधकर खेतों में घसीटा और फिर एक पेड़ से बांधकर लाठियों से बेरहमी से पीटा। वहीं, इस मामले में एससी आ योग के चेयरमैन जसवीर सिंह गढ़ी ने स्वत: संज्ञान लेते हुए एसएसपी श्री मुक्तसर साहिब से रिपोर्ट तलब की है।9 जून 2026 तक मामले की वि स्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। आयोग का कहना है कि रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की अगली कार्रवाई की जाएगी।
Source link
मोबाइल छीनने पर दो युवकों को अर्धनग्न कर पीटा:एससी कमीशन ने लिया संज्ञान, एसएसपी मुक्तसर साहिब से मांगी रिपोर्ट; 9 जून को सुनवाई







