spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Haryana WC Chief Renu Bhatia Scolds LNJP Hospital PMO Over Girl Rape Case


कुरुक्षेत्र के LNJP अस्पताल में PMO और नर्स को फटकार लगातीं रेणु भाटिया।

कुरुक्षेत्र में 15 वर्षीय लड़की से रेप के मामले में राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने रविवार को लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल (LNJP) का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर (PMO) डॉ. साराह अग्रवाल समेत ड्यूटी पर तैनात नर्सिं

.

निरीक्षण के दौरान रेणु भाटिया ने एक नर्स से पूछा, “क्या आपकी भी बेटी है?” नर्स के हां में जवाब देने पर उन्होंने कहा, “क्या आप अपनी बेटी को 15 मिनट के लिए भी किसी कमरे में अकेला छोड़ सकती हैं? फिर इस बच्ची को अकेला कैसे छोड़ दिया गया?”

रेप केस में केयूके थाना पुलिस आरोपी डॉ. शैलेंद्र कुमार शैली को गिरफ्तार कर चुकी है। वह LNJP अस्पताल में कंसल्टेंट फिजिशियन के पद पर तैनात था। मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने उसकी सेवाएं समाप्त कर दी थीं।

29 मई को डॉक्टर शैलेंद्र शैली ने लड़की से रेप किया था। 1 जून को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

29 मई को डॉक्टर शैलेंद्र शैली ने लड़की से रेप किया था। 1 जून को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

अब जानिए रेणू भाटिया ने अस्पताल स्टाफ से क्या-क्या कहा…

डॉक्टर ने लड़की को 100 रुपए क्यों दिए

रेणु भाटिया ने PMO से सवाल किया कि लड़की को इतनी देर तक कमरे में अकेला क्यों छोड़ा गया। ओपीडी के अंदर महिला स्टाफ क्यों मौजूद नहीं थी। आरोपी डॉक्टर ने लड़की को 100 रुपए क्यों दिए और उसके माता-पिता के बारे में पूछताछ क्यों की। भाटिया ने कहा, “100 रुपये देने का क्या मतलब था, क्या वह कोई लालच दे रहा था?”

डॉक्टर की दोबारा नियुक्ति पर सवाल उठाए

उन्होंने आरोपी डॉक्टर को दोबारा नौकरी पर रखे जाने पर भी सवाल उठाए। भाटिया ने CMO डॉ. सुखबीर सिंह से पूछा कि डॉक्टर की पुनर्नियुक्ति किसके कहने पर हुई, उसकी सिफारिश किसने की और किस आधार पर यह लिखा गया कि अस्पताल को उसकी जरूरत है। इस पर CMO डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि डॉक्टर की नियुक्ति वर्ष 2021-22 में की गई थी। कैथल के किसी PMO ने लिखकर दिया था।

नर्सिंग स्टाफ की मौजूदगी पर जवाब मांगा

भाटिया ने कहा कि लड़की ने महिला वार्ड में भर्ती एक मरीज को बताया था कि डॉक्टर उसे गलत तरीके से छूता है। उस मरीज ने तुरंत स्टाफ को इसकी जानकारी भी दी थी। उन्होंने पूछा कि उस समय वार्ड में कौन-कौन मौजूद था। साथ ही सवाल किया कि जब ओपीडी में तीन नर्सों की ड्यूटी लगी हुई थी, तो फिर किशोरी वहां अकेली कैसे रह गई। इसके 20 मिनट बाद ही डॉक्टर ये यह कांड किया।

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने रेप पीड़िता से भी मुलाकात की।

महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने रेप पीड़िता से भी मुलाकात की।

बोलीं- अस्पताल में भी बेटियां सुरक्षित नहीं, यह चिंता की बात

निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत में रेणु भाटिया ने कहा कि यह मामला बेहद दर्दनाक और शर्मनाक है। अस्पताल कोई पिकनिक स्पॉट नहीं होता, लोग वहां दर्द और परेशानी में इलाज कराने आते हैं। ऐसे में यदि अस्पताल में भी बेटियां सुरक्षित नहीं हैं, तो यह बेहद चिंताजनक स्थिति है।

उन्होंने कहा कि किसी भी नाबालिग लड़की की जांच के दौरान महिला नर्स या महिला स्टाफ की मौजूदगी सुनिश्चित की जानी चाहिए थी। यदि ऐसा नहीं हुआ, तो यह अस्पताल प्रशासन की गंभीर लापरवाही है। इस मामले में PMO की जिम्मेदारी भी तय होनी चाहिए। वह इस संबंध में डीजी हेल्थ और ACS हेल्थ को लिखित रूप से कार्रवाई की सिफारिश करेंगी।

PMO डॉ. साराह अग्रवाल और CMO डॉ. सुखबीर सिंह को उंगली दिखाकर फटकार लगातीं रेणु भाटिया।

PMO डॉ. साराह अग्रवाल और CMO डॉ. सुखबीर सिंह को उंगली दिखाकर फटकार लगातीं रेणु भाटिया।

29 मई को लड़की से रेप हुआ

29 मई को पास के एक गांव की 15 साल की लड़की अपने पिता के साथ अस्पताल आई थी। उसके पिता को भर्ती कर लिया गया था। इसी दौरान लड़की ने भी पेट में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उसने OPD में जांच कराई। वहां डॉक्टर शैली ने उसे फीमेल वार्ड में भर्ती कर लिया। आरोप है कि इसी दौरान डॉक्टर शैली ने लड़की को OPD में ले जाकर कई बार उसके साथ रेप किया।

जब लड़की को खून बहने लगा, तो उसे इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। इसके बाद लड़की ने सीनियर डॉक्टरों को अपने साथ हुए रेप की जानकारी दी। इसके बाद डॉ. शैली अस्पताल छोड़कर फरार हो गया। 31 मई को डॉ. शैली के खिलाफ केयूके थाने में पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने शैली की सेवाएं समाप्त कर दीं। 1 जून को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद आरोपी डॉक्टर ने कहा कि “मुझसे गलती हो गई”।

————————————-

ये खबर भी पढ़ें :-

रेप करने वाला डॉक्टर पहले भी जेल जा चुका:कुरुक्षेत्र सरकारी अस्पताल में आई महिला ने कहा था- इंजेक्शन लगाकर गंदा काम किया

कुरुक्षेत्र में लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल (LNJP) में 15 साल की लड़की से रेप के आरोपी डॉ. शैलेंद्र कुमार शैली पर पहले भी रेप का मामला दर्ज हो चुका है। साल 2017 में एक महिला ने आरोप लगाया था कि डॉक्टर ने इलाज के बहाने उसे इंजेक्शन लगाया और बाद में उसके साथ रेप किया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles