spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

3 इंस्पेक्टर बने डीएसपी, 3 सब-इंस्पेक्टर को मिला इंस्पेक्टर रैंक




चंडीगढ़ | चंडीगढ़ पुलिस में लंबे समय से प्रमोशन पॉलिसी का इंतजार कर रहे पुलिसकर्मियों के लिए राहत की खबर है। करीब दो महीने पहले सेक्टर-26 स्थित मल्टीपर्पज हॉल में आयोजित संपर्क सभा के दौरान डीजीपी डॉ. सागर प्रीत हुड्डा ने पुलिसकर्मियों को आश्वासन दिया था कि प्रमोशन को लेकर जल्द कदम उठाए जाएंगे। अब उसी कड़ी में छह अधिकारियों को प्रमोशन दी गई है। पुलिस विभाग ने तीन सीनियर इंस्पेक्टर्स को ओआरपी रैंक के तहत डीएसपी पद पर पदोन्नत किया है। इनमें इंस्पेक्टर मलकियत सिंह को डीएसपी ट्रैफिक, इंस्पेक्टर पूनम दिलावरी को डीएसपी लाइन और इंस्पेक्टर डॉ. प्रवेश शर्मा को डीएसपी ट्रैफिक बनाया गया है। इसके अलावा तीन सीनियर सब-इंस्पेक्टर्स को इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट किया गया है। इनमें कुलदीप सिंह, प्रमोद कुमार और मोहित सिंह शामिल हैं। फिलहाल तीनों नवनियुक्त इंस्पेक्टर अपने मौजूदा तैनाती स्थल पर ही ड्यूटी देते रहेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles