spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Faridkot Hotel Woman Death Case | Rajpreet Kaur Found Dead in Kotkapura


होटल में बेड पर पड़ी महिला की लाश, जांच करती हुई पुलिस।

फरीदकोट जिले के कोटकपूरा में होटल के कमरे में महिला की संदिग्ध हालत में लाश पड़ी मिली। वह रात में अपने बॉयफ्रेंड के साथ ठहरी थी। सुबह वह बेड पर बेसुध मिली। इसके बाद युवक ने ही होटल के मैनेजर को बुलाकर इसकी जानकारी दी।

.

सूचना मिलने के बाद थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ सुखविंदर सिंह और एएसआई नवदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिला की लाश को अपने कब्जे में ले लिया और मामले की जांच की जा रही है।

मृतक की पहचान राजप्रीत कौर (34) के नाम से हुई, जो गांव ढिलवां कलां की रहने वाली थी। महिला का बॉयफ्रेंड भी उसके गांव का ही बताया जा रहा है।

राजप्रीत कौर गांव जीदा स्थित फैक्ट्री में काम करती थी। फाइल फोटो

राजप्रीत कौर गांव जीदा स्थित फैक्ट्री में काम करती थी। फाइल फोटो

2 बच्चों की मां थी महिला

जानकारी के अनुसार, राजप्रीत कौर शादीशुदा थी और उसके 2 बच्चे हैं। जबकि उसका बॉयफ्रेंड प्रितपाल सिंह अविवाहित है। राजप्रीत कौर बठिंडा जिले के गांव जीदा स्थित एक फैक्ट्री में मजदूरी करती थी।

दोनों होटल में गुरुवार की रात 10 बजे पहुंचे थे और ठहरने के लिए कमरा लिया हुआ था। सुबह महिला के साथ ठहरे बॉयफ्रेंड ने सबसे पहले होटल मैनेजर को को सूचना। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। मैनेजर जब रुम में पहुंचा, तो महिला बेड पर बेशुध हालत में पड़ी हुई थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी लाश को बब्जे में ले लिया।

कोटकपूरा के मुक्तसर रोड स्थित वह होटल में चेक इन करते हुए महिला और उसका बॉयफ्रेंड।

कोटकपूरा के मुक्तसर रोड स्थित वह होटल में चेक इन करते हुए महिला और उसका बॉयफ्रेंड।

हार्ट अटैक से मौत की आशंका

पुलिस की प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत हार्ट अटैक के कारण हुई हो सकती है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों के बयान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल प्रारंभिक जांच में मामला प्राकृतिक मौत का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

************

ये खबर भी पढ़ें:

बेटी की आखिरी कॉल, बोली-मुझे बेच दिया, बचा लो: मोहाली में मां बोली- फिल्म शूट के बहाने ले गए, आरोपी महिला घर खाली कर दुबई भागी

‘मां, मैं बहुत दुखी हालत में हूं…मनदीप कौर और उसके साथियों ने मुझे बेच दिया है। मुझे राजस्थान के गांव काकड़ा शिवपुरा में बंधक बनाकर रखा गया है। मेरे पास फोन भी नहीं है, मैं किसी और के फोन से बात कर रही हूं…’ यह बात मोहाली के कुंभड़ा गांव की रहने वाली 18 साल की वर्षा ने अपनी मां अंजू और सहेली को फोन पर कही थी। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles