spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में 12.25 लाख वोटरों का हुआ वेरिफिकेशन:मतदाता सत्यापन पूरा, 2.11 लाख के नहीं मिले प्रपत्र; डबल वोट भी मिले




करनाल जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बड़ा काम पूरा हो गया है। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे इस अभियान में मतदाता सत्यापन का कार्य 100 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है। इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पारदर्शी और त्रुटिरहित बनाना है, ताकि पात्र लोगों को जोड़ा जा सके और अपात्र नाम हटाए जा सकें। जिले के पांचों विधानसभा क्षेत्रों नीलोखेड़ी, इंद्री, करनाल, घरौंडा और असंध में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान 1,181 बूथ लेवल अधिकारियों ने घर-घर जाकर सत्यापन किया। कुल 12,25,661 मतदाताओं का भौतिक सत्यापन किया गया, जो एक बड़ा प्रशासनिक कार्य माना जा रहा है। सत्यापन में सामने आए अहम आंकड़े सत्यापन के दौरान 2 लाख 11 हजार 171 ऐसे मतदाता पाए गए जिनके प्रपत्र एकत्र नहीं हो सके। इनमें 53 हजार 511 मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है, जबकि 46 हजार 640 मतदाता अपने पते पर नहीं मिले। इसके अलावा 95 हजार 344 मतदाता स्थायी रूप से अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके हैं। 2 हजार 728 मामले अन्य श्रेणी में दर्ज किए गए हैं। वहीं 12 हजार 948 मतदाता ऐसे मिले, जिनके नाम पहले से ही सूची में दर्ज थे यानी डबल वोट के मामले सामने आए। निर्वाचन अधिकारियों और बीएलओ की सराहना उपायुक्त डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने कहा कि यह अभियान मतदाता सूची को सटीक और भरोसेमंद बनाने की दिशा में अहम कदम है। उन्होंने सभी विधानसभा निर्वाचन अधिकारियों, बूथ लेवल अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूरा किया गया। अब एकत्र आंकड़ों के आधार पर निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles