![]()
चंडीगढ़ | सेक्टर-17 प्लाजा में स्टूडेंट्स ने वीरवार को भी प्रदर्शन किया। शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई। प्रदर्शनकारियों पर हुए लाठीचार्ज का विरोध किया। कई स्टूडेंट्स ने आंखों और जुबान पर काली पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। शाम को सभी ने पांच मिनट का मौन रखकर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और केंद्र सरकार से शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेने की मांग की। कई स्टूडेंट्स ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और न्याय की मांग भी की।
Source link
प्लाजा में चौथे दिन भी प्रदर्शन:5 मिनट का मौन रखकर शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए…







