करनाल के सदर थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर अगवा करने और उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। करीब चार महीने बाद पीड़िता ने किसी तरह सरपंच को फोन कर मदद मांगी, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस की सहायता से उसे छुड़वाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर से उठाकर ले गया था आरोपी शिकायतकर्ता मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 25 दिसंबर 2025 को शाम करीब 7 बजे कैथल जिला के गांव टिक के रहने वाला विकास उसकी 16 वर्षीय बेटी को नशीला पदार्थ पिलाकर जबरदस्ती अपने साथ ले गया। उस समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। मां ने पुलिस के साथ छुड़वाया करीब चार महीने बाद बीती 22 अप्रैल को किशोरी ने किसी तरह अपने गांव के सरपंच को फोन कर अपनी स्थिति बताई। इसके बाद 29 अप्रैल को सुबह 10 बजे शिकायतकर्ता गांव टिक पहुंची और वहां डायल-112 नंबर पर पुलिस को बुलाया। शिकायतकर्ता ने बताया कि पुलिस की मदद से उसने अपनी बेटी को आरोपी के चंगुल से छुड़वाया। आरोप है कि आरोपी विकास की मां जमीला ने किशोरी के बाल काट दिए और उसके साथ मारपीट भी की। केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस शिकायतकर्ता मां ने मामले की शिकायत करनाल सदर थाना पुलिस को की है। जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी व उसकी मां के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच एसआई मीनू द्वारा की जा रही है। पुलिस तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।
Source link
करनाल में नशीला पदार्थ पिलाकर 16 वर्षीय किशोरी का अपहरण:4 महीने बाद मां ने छुड़ाया,कैथल के गांव टिक से बरामद, आरोपी युवक और उसकी मां पर केस दर्ज
