Related Posts

लुधियाना में निगम के सफाई कर्मचारी से मारपीट:पैसे मांगने पर आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी,थप्पड़ भी जड़े




लुधियाना के नाली मोहल्ला इलाके में निगम के एक प्राइवेट सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोपी ने उसके थप्पड़ जड़े। थाना डिविजन नंबर-1 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता दमंजीत सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह कॉरपोरेशन विभाग में प्राइवेट तौर पर सफाई कर्मचारी का काम करता है और घरों से कूड़ा उठाता है। इसके बदले वह हर घर से महीने के 50 रुपये लेता है। पैसे देने से आरोपी ने किया इनकार, मुंह पर मारे थप्पड़ पीड़ित के अनुसार वह मकान नंबर 1536, नाली मोहल्ला में अपने पैसे लेने गया था। इस दौरान वहां रहने वाले आरोपी साहिल ने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया और उसके साथ गाली-गलौज की। जिसके बाद वह वहां से चला गया। दमंजीत ने बताया कि 27 अप्रैल को जब वह रेलवे लाइनों के पास सफाई का काम कर रहा था, तो आरोपी साहिल वहां आया और उसे धमकी देने लगा कि वह उसके इलाके में आगे से काम न करे। अगले दिन 28 अप्रैल को जब वह दोबारा अपने काम में लगा हुआ था, तो आरोपी ने उसे घेर लिया और उसकी पिटाई की। आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी साहिल पुत्र अशोक कुमार निवासी मकान नंबर 1536, नाली मोहल्ला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराएं 115(2), 126(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें