spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

उप-तहसील गोरीवाला में किसानों का प्रदर्शन:बोले- गैरहाजिर रहते हैं उप-तहसीलदार और पटवारी, नहीं हो रहा कोई काम, बिना काम लौट रहे जमींदार




सिरसा जिले के खंड डबवाली की उप-तहसील गोरीवाला में उप-तहसीलदार की कार्यशैली को लेकर कई गांव के जमींदारों ने रोष व्यक्त किया। भारतीय किसान एकता कालावाली के हलका प्रधान सुखदेव सिंह के नेतृत्व में किसानों और जमींदारों ने लघु सचिवालय में शिफ्ट हुए उप-तहसील कार्यालय के मेन गेट पर हरियाणा सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी किसानों ने बताया कि पिछले एक माह से उप-तहसीलदार और पटवारी कार्यालय से गायब हैं। सप्ताह में सोमवार और वीरवार को रजिस्ट्री व अन्य कार्यों के लिए दिन निर्धारित किए गए हैं, लेकिन इन दिनों में भी कार्यरत उप-तहसीलदार अपनी सीट पर नहीं बैठते। किसानों को बिना काम हुए वापस लौटना पड़ रहा कई किलोमीटर का सफर तय कर उप-तहसील कार्यालय में पहुंचे जमींदारों और किसानों को बिना काम करवाए ही वापस लौटना पड़ता है। किसानों ने आरोप लगाया कि उन्हें उप-तहसीलदार या पटवारी की अनुपस्थिति की कोई पूर्व सूचना नहीं दी जाती, जबकि उन्हें टोकन तक उपलब्ध करवा दिए जाते हैं। इसके बावजूद निर्धारित दिन पर रजिस्ट्री नहीं हो पाती। उन्होंने आक्रोश जताते हुए कहा कि गोरीवाला उप-तहसील केवल नाम की ही उप-तहसील बनकर रह गई है, यहां किसी प्रकार का कोई काम नहीं हो रहा है। लोगों को जहां खाद व स्प्रे के लिए लाइनों में लगना पड़ रहा है, वहीं रजिस्ट्री के लिए भी लाइनों में लगने के बावजूद काम नहीं हो रहा है। उपायुक्त से समस्या के समाधान की मांग किसानों ने उदाहरण देते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से फतेहाबाद से दो पार्टियां रजिस्ट्री करवाने के लिए सुबह से ही उप-तहसील कार्यालय पर पहुंच रही थीं। कागज कार्रवाई पूरी होने और टोकन मिलने के बावजूद उप-तहसीलदार के न बैठने से उन्हें वापस लौटना पड़ा। किसानों और जमींदारों ने उपायुक्त से मामले का संज्ञान लेने और समाधान की मांग की है। उन्होंने मांग की है कि यदि उप तहसीलदार किसी कारणवश नहीं पहुंच पाते हैं, तो किसी अन्य सक्षम अधिकारी की ड्यूटी लगाई जाए ताकि लोगों के काम न रुकें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles