spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

उकलाना निकाय चुनाव, पहले दिन एक भी नामांकन नहीं:फॉर्म ही खरीद कर ले गए उम्मीदवार, 25 अप्रैल तक होंगे दाखिल, मतदान 10 को




उकलाना नगर पालिका चुनाव के तहत चेयरपर्सन एवं पार्षद पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। पहले ही दिन कोई भी उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल करने नहीं पहुंचा। हालांकि दिनभर कुछ लोग नामांकन फॉर्म लेने के लिए नगर पालिका कार्यालय जरूर पहुंचे, जिससे आने वाले दिनों में नामांकन प्रक्रिया तेज होने के संकेत मिल रहे हैं। नामांकन के पहले दिन रिटर्निंग अधिकारी एवं बरवाला के एसडीएम अश्वीर नैन तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) नायब तहसीलदार रविंद्र शर्मा कार्यालय में मौजूद रहे और पूरी प्रक्रिया पर नजर बनाए रखी। प्रशासन द्वारा नामांकन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। 25 अप्रैल तक दाखिल हो सकेंगे नामांकन निर्वाचन विभाग के कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल तक अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं। नामांकन पत्र जमा कराने का समय प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। नगर पालिका चुनाव को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मियां लगातार बढ़ रही हैं। विभिन्न राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों द्वारा रणनीति बनाई जा रही है, जिसके चलते आने वाले दिनों में नामांकन प्रक्रिया में तेजी आने की संभावना है। गौरतलब है कि उकलाना नगर पालिका में चेयरपर्सन व पार्षदों का चुनाव 10 मई को होगा। चेयरपर्सन का पद महिला के लिए आरक्षित है, जबकि नगर पालिका के कुल 16 वार्डों में पार्षद पद के लिए मतदान कराया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles