Related Posts

ईमेल पर मिली शिकायतों पर हुई त्वरित कार्रवाई



सोनीपत | उपायुक्त नेहा सिंह ने ईमेल आईडी पर मिली शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। गुरुवार को सिद्धार्थ कॉलोनी निवासी अंकित, कल्याण नगर निवासी अंकित उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। दोनों ने उपायुक्त नेहा सिंह से मुलाकात की। त्वरित समाधान के लिए धन्यवाद दिया। सिद्धार्थ कॉलोनी के अंकित ने बताया कि नई गली बन गई थी और पुरानी गली का कंक्रीट मौके पर पड़ा था। नई गली के सीवरेज मैनहोल सड़क सतह से ऊपर थे। दुर्घटना का खतरा व वाहन क्षति की आशंका थी। शिकायत मिलते ही अधिकारियों को निर्देश दिए गए। समस्या का समाधान कराया गया। कल्याण नगर के अंकित की फैमिली आईडी में जाति वेरिफिकेशन नहीं था। ओबीसी प्रमाण पत्र नहीं बन रहा था। उन्हें कॉलेज दाखिले में दिक्कत थी। अधिकारियों को बुलाकर समाधान कराया गया। गांव प्रहलादपुर किड़ोली की रोहिणी की ड्रेन सफाई शिकायत पर भी तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें