Related Posts

शराब सेल्समैन को बोतल मारकर लूट करने का आरोपी गिरफ्तार:सीसीटीवी के आधार पर पकड़ा गया; चोरी की बाइक से पहुंचा था आरोपी




सोनीपत मुरथल थाना क्षेत्र में शराब के ठेके पर हुई लूट और सेल्समैन पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर बड़ी सफलता हासिल की है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हसनपुर निवासी आशीष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से लूटी गई रकम में से ₹3,900 बरामद किए हैं। जांच में यह भी सामने आया कि वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल पहले से चोरी की थी। आरोपी के खिलाफ दिल्ली और हरियाणा में पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपी को रिमांड पर लेकर वारदात में खर्च की गई रकम, उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य घटनाओं में संलिप्तता की जांच करेगी। आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड़ पर लिया जाएगा। लूट का विरोध करने पर सेल्समैन पर बोतल से किया हमला मुरथल थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि रविवार को आरोपी शराब के ठेके पर पहुंचा और नकदी लूटने का प्रयास किया। जब सेल्समैन ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके सिर पर शराब की बोतल से हमला कर दिया। हमले में सेल्समैन घायल हो गया। इसके बाद आरोपी करीब 15 हजार रुपये लेकर मौके से फरार हो गया। सीसीटीवी फुटेज से हुई आरोपी की पहचान घटना की सूचना मिलते ही मुरथल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सेल्समैन के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में आरोपी की गतिविधियां स्पष्ट दिखाई देने के बाद उसकी पहचान हसनपुर निवासी 22 वर्षीय आशीष के रूप में की गई। घर से गिरफ्तार, ₹3,900 की नकदी बरामद पहचान होने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी के कब्जे से लूटी गई रकम में से ₹3,900 बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि शेष रकम और वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके। चोरी की बाइक से पहुंचा था ठेके पर जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी ने वारदात को अंजाम देने के लिए 20 जुलाई को मुरथल थाना क्षेत्र से चोरी की गई मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया था। वह उसी बाइक पर शराब के ठेके तक पहुंचा और लूट के बाद बाइक को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने चोरी की बाइक भी बरामद कर अपने कब्जे में ले ली है। पहले से दर्ज हैं कई आपराधिक मामले थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। दिल्ली क्राइम ब्रांच में उसके खिलाफ एक मामला दर्ज है, जबकि पानीपत के इसराना थाना में भी लूट का मुकदमा लंबित है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी दसवीं तक पढ़ा है। रिमांड में होगी अन्य वारदातों की जांच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। रिमांड के दौरान उससे अन्य आपराधिक घटनाओं, उसके साथियों और नेटवर्क के बारे में भी जानकारी जुटाई जाएगी। पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ में कई अन्य मामलों का भी खुलासा हो सकता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें