विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर हांसी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। विश्वास नशा मुक्ति केंद्र में मंगलवार को आयोजित इस शिविर में 26 रक्तदाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। एसडीएम राजेश खोथ ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और रक्तदाताओं को बैज लगाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एसडीएम राजेश खोथ ने रक्तदान को महादान बताया। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी भी जरूरतमंद मरीज के लिए जीवनदान साबित हो सकता है। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं, ऑपरेशन, प्रसव और गंभीर बीमारियों जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में समय पर रक्त की उपलब्धता के महत्व पर जोर दिया। ‘रक्तदान करने से स्वास्थ्य पर पड़ता है सकारात्मक प्रभाव’ एसडीएम ने प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति से नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया। उन्होंने यह भी बताया कि रक्तदान केवल दूसरों की जान बचाने का माध्यम नहीं है, बल्कि इससे रक्तदाता के स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। खोथ ने युवाओं से मानवता की सेवा के लिए आगे आने और नियमित रक्तदान करने का आग्रह किया। नशा मुक्ति केंद्र संचालक ने एसडीएम का किया स्वागत कार्यक्रम के दौरान विश्वास नशा मुक्ति केंद्र के संचालक राम अवतार ने एसडीएम राजेश खोथ का पौधा भेंटकर स्वागत किया। एसडीएम ने इस मौके पर पौधारोपण का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु पौधे लगाने के लिए सबसे उपयुक्त समय है और प्रत्येक नागरिक को पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए। चिकित्सकों रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला शिविर में मौजूद चिकित्सकों और समाजसेवियों ने भी रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लोगों को नियमित स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इससे ब्लड बैंकों में रक्त की उपलब्धता बनी रहती है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार मिल पाता है।
Source link
हांसी में विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर रक्तदान शिविर:26 यूनिट ब्लड हुआ एकत्रित, एसडीएम बोले- एक यूनिट भी है जीवनदान
