Related Posts

Sonipat vishal Murder Audio | Father Hears Sons Last Moments


हरियाणा के सोनीपत में उम्र में 11 साल बड़ी शादीशुदा महिला से प्रेम प्रसंग के चलते यूपी के मेरठ निवासी युवक विशाल (26) की हत्या की हत्या कर दी गई। इस मामले से जुड़ी 1 मिनट 24 सेकंड की एक ऑडियो सामने आई है, जिसमें हत्या करते वक्त हमलावरों ने विशाल के पित

.

उस वक्त विशाल अंतिम सांसें गिन रहा था और दर्द से तड़प रहा था। इस ऑडियो में हमलावर विशाल के पिता को कहते सुनाई दे रहे है कि मार दिया तेरा बेटा। हम घर बसाना जानते हैं तो नाश करना भी जानते हैं।

इस दौरान हत्यारोपी कॉल पर ही शिवकुमार की विशाल से बात भी कराते है। दर्द से तड़पता विशाल केवल इतना कहता सुनाई दे रहा है कि-

पापा…मेरे हाथ-पैर सब तोड़ दिए गए हैं…मैं तो गया।

इसके बाद हमलावर उसके पिता को गाली देते है। जवाब में शिवकुमार कहते है कि मेरे बेटे को कुछ नहीं होना चाहिए, मैं अभी गाड़ी लेकर आ रहा हूं। इस पर हमलावर यह कहकर कॉल काट देते है कि “ये तो मर लिया, ले जाओ लाश…”।

मृतक विशाल के भाई अतुल का कहना है कि मेरा भाई ने आखिरी वक्त में पापा और मेरा नाम लेकर दम तोड़ दिया। उसकी हत्या में कई लोगों का हाथ है। ऑडियो में भी कई लोगों के चिल्लाने और गाली देने की आवाजें आ रही है। फिलहाल, पुलिस इस मामले में दो महिला के बेटे और उसके चचेरे भाई को अरेस्ट कर चुकी है। दोनों नाबालिग है, ऐसे में उन्हें सुधार गृह भेजा गया है।

विशाल की 26 जून को निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई थी। भाई अतुल के मुताबिक, आखिरी कॉल पर विशाल ने बताया था कि उसके हाथ पैर पूरी तरह तोड़ दिए गए है, वह जिंदा नहीं बचेगा।

पुलिस का कहना है कि विशाल और महिला सोनीपत के जठेड़ी गांव में एक ही बिल्डिंग में पड़ोसी थे और वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं।

ऑडियो में क्या-क्या कहा गया, सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए…

हत्या करने वाला नाबालिग युवक आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए विशाल के पापा शिवकुमार से बात कर रहा है।

आरोपी (नाबालिग): “मार दिया थारा (तुम्हारा)…। हम घर बसाना जानते हैं तो नाश करना भी जानते हैं। आरोपी : एक बार फिर कहता है कि “मार दिया थारा (तुम्हारा)।

आरोपी : शिवकुमार को फोन पर वारदात का घटनाक्रम सुना रहा है और विशाल को गाली देते हुए कह रहा है, “मार इस *** को…”। इसके बाद आरोपी अपने फोन से ही विशाल के कान पर मोबाइल लगाकर कहता है, “ले, बात कर…”

विशाल: “हेलो… हेलो…। पिता शिवकुमार: बता बेटा।

आरोपी : विशाल से मोबाइल छीन कर उसके पिता को गंदी गालियां देने लगता है। शिवकुमार (बेटे की मारपीट के बाद उसकी आवाज सुनकर): बात तो करा… कौन है?

आरोपी: “ले बात कर… मर गया तुम्हारा…”

पिता शिवकुमार: “लौंडे को कुछ नहीं होना चाहिए।” विशाल (दर्द से तड़पते हुए): “पापा…, “भैया…”।

आरोपी : इसके बाद मोबाइल छीनकर गाली देते हुए कहता है- मेरा नाम ये है और मैंने इसको मार दिया है। विशाल (तड़पते हुए) : अपने भाई का नाम 2 बार लेता है-“अतुल…अतुल”।

विशाल : इसके बाद वह पिता को आवाज देता हैं- “पापा… पापा…” पिता शिवकुमार -“हां जी…”

विशाल (दर्द से तड़पते हुए)– “मैं तो गया…। पापा, मेरे हाथ-पैर सब तोड़ दिए गए हैं…”। पिता शिवकुमार: “मैं अभी गाड़ी लेकर आ रहा हूं।”

अंत में आरोपी युवक मोबाइल पर शिवकुमार को फिर से गाली देता है।

आरोपी : “हम नाश करना भी जानते हैं। मर गया है यो। ले जाना, हमारे खेत में पाएगा यो। हम थाने में पेश होंगे।”

इसके बाद पीछे से एक अन्य युवक की आवाज आती है। वह कहता है कि “मर लिया, ले जाओ लाश…”।

घर पर मायूस बैठे विशाल के पिता

पिता की कहानी, विशाल के मर्डर की कहानी…

  • मेरठ से सोनीपत नौकरी पर लौटा था विशाल: दैनिक भास्कर एप से बातचीत में विशाल के पिता शिवकुमार ने बताया कि विशाल पिछले करीब पांच वर्षों से राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित राजधानी बेसन कंपनी में प्लांट ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था। वह 24 जून को ही अपने गांव खंदावली से सोनीपत लौटा था। वह हर महीने अपने परिवार से मिलने गांव आता था और दो-तीन दिन रुकने के बाद दोबारा नौकरी पर लौट जाता था। इस बार भी वह परिवार से मिलकर वापस अपनी ड्यूटी पर पहुंचा था।
  • ड्यूटी से लौटते वक्त बाइक गिराकर किया अगवा: पिता के अनुसार, उसे हर महीने लगभग 22 से 25 हजार रुपए सैलरी मिलती थी। बेटा रोज की तरह 26 जून को भी ड्यूटी खत्म कर कंपनी से निकला था। कंपनी से कुछ दूरी पर पहुंचते ही विशाल को डंडा मारकर बाइक से गिरा दिया गया। इसके बाद उसका हेलमेट, मोबाइल फोन और बाइक वहीं छोड़ दिए गए तथा उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाकर जठेड़ी-राठधाना रोड स्थित खेतों की ओर ले जाया गया।
  • तेजधार हथियार से गला काटा, फोन पर चीखें सुनवाईं: विशाल के सिर पर लाठी-डंडों से कई वार किए गए और बाद में किसी तेजधार हथियार से उसका गला काट दिया गया। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम करने से पहले जब उन्होंने बेटे का शव देखा तो उसके गले पर करीब चार उंगलियों जितना गहरा घाव था। इसके अलावा उसके हाथ-पैर भी तोड़े गए थे। शिवकुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब 8:04 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने सीधे कहा, “तुम्हारे लड़के को मार दिया है, आकर उठा लेना।” उन्हें कॉल पर बेटे की चीखें भी सुनाई गईं।

विशाल के भाई अतुल ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर न्याय मांगा है।

विशाल के भाई ने सोशल मीडिया पर वीडियो मांगा न्याय…

मृतक विशाल के भाई अतुल ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर न्याय की मांग की है। उसने कहा- मेरा छोटा भाई, जिसका नाम है विशाल कुमार, वो हरियाणा में रहता था… मतलब जॉब कर रहा था वहां पे राजधानी फैशन कंपनी में। जिसको छुट्टी होने के बाद कुछ लोगों ने किडनैप करके हत्या कर दी।

हत्यारों ने हमारे पास फोन करा और कहा कि ले जाओ और हमने इसको मार दिया। मेरे भाई को इतनी बेरहमी से मारा है… उसकी आवाज बयां कर रही थी कि उसको कितनी तकलीफ हो रही थी।

मैं आप सभी से यही चाहता हूं कि आप सब मेरे सपोर्ट में खड़े हों। आप सभी का निवेदन करता हूं कि आप सब मुझे सपोर्ट करें और मेरे भाई को इंसाफ दिलवाएं।

———————————

ये खबर भी पढ़ें…

पड़ोसी संग भागी मां, रंजिश में बॉयफ्रेंड की हत्या:छिपकर पैसे देती थी; सोनीपत में ड्यूटी कर निकला तो गला काटा, पिता को चीखें सुनाई

सोनीपत में मां से अफेयर करने पर 26 वर्षीय बॉयफ्रेंड के मर्डर केस में नए खुलासे हुए हैं। पड़ोसी होने के कारण बॉयफ्रेंड विशाल और सोमवीर के परिवार के बीच काफी आना-जाना था। इसी दौरान करीब डेढ़ वर्ष पहले महिला का विशाल के साथ अफेयर हो गया। (पूरी खबर पढ़ें)

11 साल छोटे युवक संग रिलेशन में थी शादीशुदा महिला:सोनीपत पुलिस बोली- 5 साल से अफेयर; भाई का दावा- महिला के देवर ने कराया मर्डर

हरियाणा के सोनीपत में 26 वर्षीय युवक विशाल की हत्या के मामले में नया मोड़ आ गया है। पुलिस इस हत्याकांड की जांच पड़ोसी ओमवीर की पत्नी के साथ कथित अफेयर के एंगल से कर रही है। शुरुआती जांच में विशाल और महिला के बीच पिछले 5 साल से रिलेशन होने की बात सामने आई है। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें