Related Posts

कांग्रेस MLA ने दादा खागड़ को पहनाई अपनी स्वागत माला,VIDEO:जींद में खाप नेताओं ने गंगाजल से शुद्धिकरण किया, बोले- ये भाजपा का आदमी




हरियाणा के कांग्रेस विधायक जस्सी पेटवाड़ ने जींद के कंडेला गांव में दादा खागड़ समाधि स्थल पर स्वागत माला चढ़ा दी। पेटवाड़ ने अपने गले से माला निकालकर दादा खागड़ के गले में डाल दी। इस घटना की एक वीडियो भी वायरल हो गई। वीडियो सामने आने के बाद कंडेला खाप ने पेटवाड़ का विरोध करते हुए समाधि स्थल को गंगाजल से धोकर दोबारा पवित्र किया। एक खाप नेत्री ने कहा- पेटवाड़ ने जानबूझकर ऐसा किया है। भाजपा के इशारे पर ही ये किया है। जस्सी पेटवाड़ कंडेला में दादा खागड़ के श्रद्धांजलि कार्यक्रम में मुख्यअतिथि के रूप में पहुंचे थे। इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं ने उनका स्वागत किया। पेटवाड़ ने यहीं माला गले से निकालकर दादा खागड़ को पहना दी। पेटवाड़ की वीडियो, स्वागत माला दादा खागड़ को पहनाई… खाप नेत्री बोली- पेटवाड़ भाजपा का आदमी वीडियो सामने आने के बाद ही कंडेला खाप ने पेटवाड़ का विरोध शुरू कर दिया। अगले दिन (30 जून) को समाधि स्थल पर पहुंचकर खाप के लोगों ने गंगाजल से इसका शुद्धिकरण किया। खाप महिला प्रधान सुदेश कंडेला ने कहा- विधायक जस्सी पेटवाड़ ने पवित्र स्थल का अपमान किया है। वह जानबूझकर ऐसा कर रहा है, पहले हांसी में धरने पर जाकर भड़काऊ भाषण देता है और फिर दादा खागड़ की समाधि पर आता है। यह भाजपा से मिला हुआ है और उसके ही इशारे पर काम कर रहा है। दादा खागड़ के बारे में जानिए… दादा खागड़ ने किसानों की रक्षा की मई 2002 में बिजली बिलों की बढ़ी हुई दरों को लेकर कंडेला सहित पांच गांवों के किसानों ने तत्कालीन ओमप्रकाश चौटाला सरकार के खिलाफ एक बड़ा आंदोलन किया था। ग्रामीणों के अनुसार, उस समय आंदोलनकारियों और पुलिस के बीच टकराव के दौरान दादा खागड़ (एक सांड) ने निहत्थे किसानों की रक्षा की थी। समाधि स्थल का निर्माण कराया ग्रामीणों का मानना है कि सांड की वजह से कई किसानों की जान बची। सांड की मृत्यु के बाद गांव वालों ने उनकी स्मृति में समाधि का निर्माण करवाया। यह स्थल किसानों की एकता और संघर्ष का प्रतीक माना जाता है। जिसे बाद में दादा खागड़ समाधि स्थल कहां गया, जहां हर साल कंडेला कांड की बरसी पर किसान संगठनों द्वारा दादा खागड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है। अब समझिए क्या है कंडेला कांड



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें