Related Posts

ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को CM सैनी का तोहफा:₹2100 बढ़ा वेतन, अब हर महीने ₹18 हजार मिलेंगे; कल से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी




हरियाणा सरकार ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के वेतन में बड़ी बढ़ोतरी का फैसला लिया है। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने मंगलवार को इसकी घोषणा करते हुए बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों के मासिक वेतन में 2,100 रुपए की वृद्धि की गई है। सरकार के फैसले के बाद अब ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का मासिक वेतन 16,000 रुपए से बढ़कर 18,100 रुपए हो जाएगा। बढ़ा हुआ वेतन 1 जुलाई 2026 से लागू होगा बेदी बोले- हड़ताल के दौरान किया वादा निभाया कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि ग्रामीण सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान सरकार ने वेतन बढ़ाने का वादा किया गया था। अब सरकार ने अपना वादा पूरा करते हुए वेतन वृद्धि को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार सफाई कर्मचारियों के हित में फैसले ले रही है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। उन्होंने वेतन बढ़ोतरी के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि इस फैसले से ग्रामीण सफाई कर्मचारियों और उनकी एसोसिएशनों में खुशी का माहौल है। फैसले की 5 बड़ी बातें…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें