Related Posts

Sonipat SPO Recruitment Extended to June 6, 2026



सोनीपत पुलिस कमिश्नर आईपीएस ममता सिंह।

सोनीपत पुलिस कमिश्नरेट में विशेष पुलिस अधिकारी (SPO) के 71 खाली पदों पर भर्ती की अंतिम तिथि 6 जून 2026 तक बढ़ा दी गई है। यह निर्णय पुलिस आयुक्त सोनीपत ममता सिंह के निर्देश पर लिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार पुलिस लाइन सोनीपत स्थित रोजनामचा एवं वेलफेयर

.

आवेदन प्रक्रिया 30 मई 2026, शनिवार से 6 जून 2026, शनिवार तक प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। 31 मई, रविवार को अवकाश रहेगा।

भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला स्तर पर एक चयन बोर्ड का गठन किया गया है। यह चयन बोर्ड पुलिस उपायुक्त मुख्यालय सोनीपत सोनाक्षी सिंह की अध्यक्षता में कार्य करेगा।

पूर्व सैनिकों को दी जाएगी प्राथमिकता

भर्ती में पूर्व सैनिकों, CAPF (केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल) और HSISF/HAP (हरियाणा राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल/हरियाणा सशस्त्र पुलिस) के पूर्व सिपाहियों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति से पहले 15 दिन का कैप्सूल प्रशिक्षण कोर्स करवाया जाएगा, ताकि वे पुलिस कार्यप्रणाली और कानून व्यवस्था संबंधी दायित्वों का प्रभावी निर्वहन कर सकें।

आवेदन के समय अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उनकी एक-एक प्रमाणित छायाप्रति प्रस्तुत करनी होगी। इसके अतिरिक्त, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र, सैन्य अधिकारी द्वारा जारी सेवानिवृत्ति प्रमाण पत्र, ए-श्रेणी चिकित्सा प्रमाण पत्र और चार पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

यह शर्तें भी लागू होंगी

भर्ती के लिए कुछ आवश्यक योग्यताएं और शर्तें भी निर्धारित की गई हैं। आवेदक को सेवाकाल के दौरान अनुशासनहीनता, कदाचार अथवा चिकित्सीय अस्वस्थता के कारण सेवा से पृथक न किया गया हो। सेवानिवृत्ति के समय अभ्यर्थी की चिकित्सा श्रेणी “ए” होनी चाहिए।

उन अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी जिन्होंने सेना में सक्रिय सशस्त्र कार्यों में सेवाएं दी हों। अभ्यर्थी की सेना में न्यूनतम 5 वर्ष की सेवा होना आवश्यक है तथा आयु 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें