Related Posts

हिसार में थाने से कपल का लाइव VIDEO:आत्मदाह की दी चेतावनी, छोटे भाई से झगड़े में पुलिस कार्रवाई न होने से नाराज




हिसार जिले के अग्रोहा थाना क्षेत्र में अपने छोटे भाई द्वारा कथित रूप से लगातार प्रताड़ित किए जाने से परेशान एक युवक ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाए है। युवक ने पत्नी के साथ सोशल मीडिया पर लाइव आकर आत्महत्या करने की चेतावनी दी। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है और मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार गांव मलापुर निवासी सोमदत्त ने आरोप लगाया कि उसका छोटा भाई लंबे समय से उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान कर रहा है। इस संबंध में वह पहले भी अग्रोहा थाना में शिकायत दे चुका है, लेकिन उसकी शिकायतों पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। युवक का कहना है कि लगातार शिकायतों के बावजूद उसे न्याय नहीं मिल रहा, जिससे वह और उसका परिवार बेहद परेशान है।
सोशल मीडिया पर लाइव होकर दी आत्मदाह की चेतावानी युवक का कहना है कि गुरुवार को वह अपनी पत्नी रीना के साथ एक बार फिर शिकायत लेकर अग्रोहा थाना पहुंचा था। वहां भी संतोषजनक कार्रवाई न होने से निराश दंपती ने थाना परिसर से ही सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण शुरू कर दिया। लाइव के दौरान दोनों ने अपनी परेशानी साझा करते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की। लाइव वीडियो में सोमदत्त ने कहा कि यदि शुक्रवार तक उसकी शिकायत पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वह अपनी पत्नी सहित आत्महत्या करने को मजबूर होगा। उसने अपनी संभावित मौत के लिए अपने छोटे भाई और संबंधित पुलिस अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। थाना प्रभारी बोले-मामले को सुलझा दिया थाना परिसर से लाइव आकर आत्महत्या की चेतावनी देने की घटना के बाद पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग मामले को गंभीरता से ले रहे हैं। वहीं इस मामले को लेकर अग्रोहा थाना प्रभारी ईश्वर सिंह ने बताया कि सोमदत्त द्वारा एक शिकायत अपने भाई के खिलाफ अग्रोहा थाना पुलिस को दी है। इस मामले को सुलझा दिया गया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें