Related Posts

सिरसा में किसानों ने मंत्री के घेराव की चेतावनी:बोले- 22 जून को चोपटा में आंदोलन, डीसी से पानी निकासी की मांग, मांग पत्र सौंपा




हिसार घग्गर ड्रेन पर गेट बनाने और बारिश से पहले पानी निकासी की व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर किसान सभा हरियाणा के प्रतिनिधि मंडल ने वीरवार को जिला उपायुक्त सिरसा को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने घग्गर ड्रेन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। किसान सभा नेता राजेंद्र रूपावास ने बताया कि उनकी मुख्य मांगों में बारिश सीजन से पहले ड्रेन के दोनों तरफ के बांधों को पक्का और मजबूत करना शामिल है। इसके अतिरिक्त, घग्गर के पानी की वापसी रोकने के लिए जल्द से जल्द गेट लगाने और पानी को लिफ्ट करके घग्गर में डालने के लिए अधिक क्षमता वाले स्थायी पंप की व्यवस्था करने की मांग की गई। जब तक स्थायी व्यवस्था नहीं होती, तब तक अस्थायी पंप सेट लगाने की भी मांग दोहराई गई। सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल जिला उपायुक्त ने प्रतिनिधि मंडल को जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। हालांकि, किसान सभा ने इस मौके पर सिंचाई विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाया। उन्होंने बताया कि पहले गेट बनाने के लिए ईंटों से जो ढांचा तैयार किया गया था, अब विभाग द्वारा गलत ड्राइंग के कारण उसका दोबारा निर्माण किया जा रहा है। किसान सभा ने पूछा कि उस समय अधिकारियों ने इस गेट को आरसीसी से क्यों नहीं बनाया और इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की। डीसी से मिलने के बाद, प्रतिनिधि मंडल ने कार्यकारी अभियंता संदीप माथुर और संदीप शर्मा से भी ड्रेन से संबंधित मुद्दों पर बातचीत की। किसान सभा ने चिंता व्यक्त की कि प्रशासन के पास अभी तक पानी को लिफ्ट करके घग्गर में डालने की कोई योजना नहीं है, जिससे दर्जनों गांव इस बार भी बर्बादी का मंजर देखने को मजबूर होंगे। उन्होंने इस स्थिति के लिए सरकार और प्रशासन को जिम्मेदार ठहराया। अधिकारियों ने दिया दस दिन में गेट लगाने का आश्वासन अधिकारियों ने गेट के मुद्दों पर आश्वासन दिया है कि 10 दिन में गेट बनाकर लगा दिया जाएगा। किसान सभा ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि सरकार और प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ उनका आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने घोषणा की कि 22 जून को चौपटा तहसील में आंदोलन किया जाएगा और 25 जून को सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी का घेराव किया जाएगा। इस अवसर पर किसान सभा महासचिव सुमित दलाल, पार्षद संदीप धीरनवास, विष्णुदत्त शर्मा, सुभाष भादु, सुरजीत, राजेंद्र भरोंखा, हमजिंदर, गुरदिता, मदन खोथ, अभिमन्यु, मोहनलाल और श्रवण मंदौरी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें