spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Sonipat NEET Exam 21 June | 2569 Aspirants


हरियाणा के मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेंस से जुड़ीं सोनीपत डीसी नेहा सिंह।

सोनीपत में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)-2026 के सफल, शांतिपूर्ण और पारदर्शी आयोजन के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह तैयार है। यह परीक्षा 21 जून को आयोजित की जाएगी। सोनीपत की डीसी नेहा सिंह ने बताया कि परीक्षा के संचालन को लेकर सभी आवश्यक तैय

.

परीक्षा के लिए सोनीपत शहर में 8 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं, जहां 2569 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित होगी।

परीक्षार्थियों को दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति होगी। इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। उपायुक्त ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा की निष्पक्षता, गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी व नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) के वर्तमान महानिदेशक अभिषेक सिंह ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सभी उपायुक्तों के साथ बैठक की और उन्हें जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्थाएं हों सुनिश्चित

उपायुक्त नेहा सिंह ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर पीने के स्वच्छ पानी, बिजली, शौचालय, बैठने की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध रहें, ताकि किसी भी परीक्षार्थी को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान सभी व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जाएगी।

प्रत्येक केंद्र पर सिविल एवं पुलिस विभाग के नोडल अधिकारी होंगे तैनात

नीट परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सिविल विभाग एवं पुलिस विभाग से एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। ये अधिकारी परीक्षा केंद्रों पर सभी व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।

स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के किए जाएं पुख्ता इंतजाम

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि प्रश्नपत्रों को सुरक्षित रखने के लिए बैंकों में बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएं। प्रश्न पत्रों की सुरक्षा एवं गोपनीयता बनाए रखने के लिए निर्धारित मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि स्टॉन्ग रूम के वहां कैमरों की व्यवस्था के साथ-साथ वहां उचित पुलिस बल की तैनाती होनी चाहिए।

परीक्षा को 20 जून को करवाएं मॉक ड्रिल

उन्होंने कहा कि परीक्षा से एक दिन पूर्व 20 जून को सभी परीक्षा केंद्रों पर मॉक ड्रिल करवाएं ताकि व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का आकलन किया जा सके और किसी भी कमी को समय रहते दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस दौरान ये जरूर चेक करें कि वहां लगे सीसीटीवी कैमरे व जेमर सही प्रकार से काम कर रहे हैं या नहीं। अगर कोई कमी है तो उसे तुरंत दूर करवाएं।

हरियाणा के मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेंस से जुड़े सोनीपत के अधिकारी।

हरियाणा के मुख्य सचिव की वीडियो कांफ्रेंस से जुड़े सोनीपत के अधिकारी।

ट्रैफिक व्यवस्था एवं सुरक्षा के लिए विशेष योजना तैयार करने के निर्देश

उपायुक्तने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही परीक्षा के दिन शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया जाए, ताकि परीक्षार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में कोई कठिनाई न हो। उन्होंने कहा कि परीक्षा में प्रवेश के दौरान परीक्षा केंद्र गेट पर परीक्षार्थियों की तलाशी के लिए उचित पुलिस बल की तैनाती करें।

कंट्रोल रूम से रखी जाएगी सभी केंद्रों पर नजर उन्होंने बताया कि परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिला स्तर पर एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जहां से सभी परीक्षा केंद्रों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी। किसी भी प्रकार की सूचना अथवा समस्या की स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाएं रहेंगी उपलब्ध

परीक्षा के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड पर रखा जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के नजदीक एम्बुलेंस और चिकित्सा टीम उपलब्ध रहेगी। इसके अलावा बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए जरनेटर की भी व्यवस्था की जा रही है।

परीक्षार्थी इन बातों का रखें विशेष ध्यान

उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि परीक्षा में आने वाले परीक्षार्थी केवल हॉफ बाजू के कपड़े ही पहन के आए। इसके अलावा खुली चप्पलें, सैंडल या कम हील वाले जूते ही पहन के आएं। इसके साथ ही परीक्षा में घड़ी, अंगूठी, कंगन या गहने पहनने की अनुमति नहीं है।

यदि आप धार्मिक/पारंपरिक पोशाक पहन रहे हैं, तो केंद्र पर 2 घंटे पहले पहुंचें। परीक्षा केंद्र में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ उपकरण, इयरफोन, माइक्रोफोन, हेल्थ बैंड, बटुआ, हैंडबैग, बेल्ट और टोपी ले जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने कहा कि परीक्षार्थी परीक्षा का एडमिट कार्ड, वैध पहचान पत्र और एक पारदर्शी पानी की बोतल लेकर जा सकता है।

इस मौके पर एसीपी जसपाल सिंह, रोडवेज जीएम संजय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, बिजली विभाग के एक्सईएन रणबीर देशवाल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles