spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भिवानी में 21 को 7 सेंटरों पर नीट परीक्षा:3846 बच्चे देंगे एग्जाम, डीसी ने अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर लगाई रोक, पानी-बिजली की व्यवस्था हो




देशभर के साथ जिला भिवानी में 21 जून को आयोजित होने वाली नीट परीक्षा को लेकर डीसी साहिल गुप्ता की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में डीसी ने सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि नीट परीक्षा केंद्रों में अनाधिकृत व्यक्ति किसी भी कीमत पर प्रवेश नहीं होना चाहिए। परीक्षा केंद्र के अंदर केवल परीक्षार्थी और परीक्षा केंद्र पर नियुक्त स्टाफ सदस्य ही आएंगे। परीक्षा केंद्रों के बाहर लोगों का जमावड़ा न लगे। नीट के परीक्षा केंद्रों पर पेयजल व बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करें। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में अनुकूल वातावरण मिलना चाहिए। वहीं दूसरी ओर मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने भी वीसी के माध्यम से प्रदेशभर के जिलाधिकारियों को नीट परीक्षा के पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से आयोजन को लेकर निर्देश दिए। डीसी साहिल गुप्ता ने नीट परीक्षा को निर्बाध रूप से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए कि परीक्षा के चलते परीक्षा केंद्र के आसपास या शहर में वाहनों से जाम की स्थिति नहीं बननी चाहिए। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। परीक्षा के चलते साइबर सेल की सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रहेगी। किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों या बच्चों को भ्रामक करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त संख्या में बायोमेट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी। उन्होंने परीक्षा केंद्र अधीक्षकों को निर्देश दिए कि बायोमेट्रिक व फ्रिक्सिंग के दौरान भी बच्चों को परेशानी न होने दें। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे चालू हालत में हों। 7 सेंटरों पर 3846 बच्चे देंगे एग्जाम
केंद्रीय विद्यालय पालुवास के प्राचार्य एवं परीक्षा सिटी कॉर्डिनेटर मोहिंद्रपाल ने बताया कि नीट की परीक्षा के लिए शहर व आसपास क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर 7 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। जिनमें 3846 बच्चे परीक्षा देंगे। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्र में 672, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 654, पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में 624, एमएनएस राजकीय कॉलेज में 528, पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय पालुवास में 480, राजीव गांधी महिला महाविद्यालय में 480 और सर्वपल्ली राधाकृष्णन लैब स्कूल शिक्षा बोर्ड में 408 परीक्षार्थी नीट की परीक्षा देंगे। परीक्षा का समय दोपहर बाद 2 बजे से शाम सवा 5 बजे तक का है। इस बार 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया गया है। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थियों का प्रवेश सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक होगा। इस दौरान सीटीएम अनिल कुमार, डीएमसी हरबीर सिंह, जीएम रोडवेज दीपक कुंडू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी व सभी परीक्षा केंद्र अधीक्षक मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles