spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फर्रुखनगर में हथौड़ा मारकर पत्नी की हत्या:10 साल के बेटे की मां, चरित्र पर शक करता था पति, पुलिस ने हिरासत में लिया




गुरुग्राम जिले में फर्रुखनगर कस्बे में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हथौड़े से हमला कर हत्या कर दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला की पहचान कैथल निवासी पूजा पति नायब के रूप में हुई है, जो पिछले 15-16 वर्षों से फर्रुखनगर में अपने परिवार के साथ रह रही थी। उसका पति नायब इलाके में ईंट सप्लाई का काम करता है। दंपती का एक लगभग 10 वर्षीय बेटा भी है। पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर नायब ने कथित तौर पर हथौड़े से पूजा के सिर पर वार कर दिया। गंभीर चोट लगने के कारण पूजा की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के बीच चल रहा था तनाव प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पति को पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते दोनों के बीच लंबे समय से तनाव चल रहा था। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है और अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। घटना की सूचना मिलते ही फर्रुखनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles