![]()
कैथल में जिला प्रशासन 21 जून को होने वाली नीट की परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। इसके लिए जिले में पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन सेंटरों में डॉ. बी.आर. अम्बेडकर राजकीय महाविद्यालय जगदीशपुरा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमेटी चौक, जवाहर नवोदय विद्यालय तितरम, पीएम श्री जीजीएसएसएस जखोली अड्डा तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गीता भवन शामिल हैं। इस बार इसमें 1841 परीक्षार्थी बैठेंगे। 8 ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त परीक्षा को लेकर डीसी अपराजिता ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की और दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले चंडीगढ़ से उच्च अधिकारियों द्वारा वीसी के माध्यम से परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए गए। डीसी ने बताया कि परीक्षा के लिए 8 ड्यूटी मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं, जिनमें से तीन रिजर्व में रखे गए हैं। परीक्षा वाले दिन एक हेल्प डेस्क भी स्थापित किया जाएगा, जिसका नंबर 01746-234203 रहेगा। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होगी। इसलिए विद्यार्थी समय से पहले पहुंचें, ताकि फ्रिस्किंग आदि में कोई दिक्कत न हो। एडीसी सुशील कुमार को परीक्षा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया डीसी अपराजिता ने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय रहते सुनिश्चित किए जाएं। इसके लिए सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सेवाओं, बिजली आपूर्ति तथा परीक्षार्थियों की सुविधाओं से संबंधित सभी व्यवस्थाएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाएं तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। एडीसी सुशील कुमार को परीक्षा का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। विभागीय अधिकारियों को आदेश उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तथा महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित की जाए। प्रश्न पत्र एवं उत्तर पुस्तिकाओं के सुरक्षित ट्रांसपोर्टेशन और स्टोरेज के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाए। परीक्षा केंद्रों के आसपास कानून व्यवस्था एवं यातायात सुचारू बना रहे। उन्होंने आगे कहा कि परीक्षा सेंटरों में जैमर, कैमरे व सुरक्षा की दृष्टि से अन्य व्यवस्थाओं को पूरा करने के साथ साथ ट्रायल भी करे। अच्छी तरह से एडमिट कार्ड की जांच व परीक्षार्थियों की फ्रिस्किंग की जाए। डीसी ने जीएम रोडवेज को निर्देश दिए कि परीक्षा वाले दिन बस सेवाओं का संचालन सुचारू रखा जाए। बस स्टैंड से परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों के लिए पर्याप्त परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के अधिकारियों को सभी परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति तथा जिला शिक्षा अधिकारी सहित संबंधित शिक्षण संस्थानों के अधिकारियों को परीक्षा केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
Source link
कैथल में नीट परीक्षा की तैयारियों में जुटा प्रशासन:पांच केंद्रों पर पेपर होगा, 1841 परीक्षार्थी शामिल होंगे, 8 ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाए







