![]()
राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बैठक करते बरवाला एसडीएम अश्वीर नैन।
हरियाणा में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम के तहत 51-बरवाला विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन पंजीयन अधिकारी एवं एसडीएम अश्वीर नैन की अध्यक्षता में शनिवार को सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य विशेष गहन
.
बैठक में डीआरओ श्याम लाल, निर्वाचन पंजीयन कार्यालय से ऊषा, भूपेंद्र, रोहताश, सोहन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
एसडीएम अश्वीर नैन ने बैठक के दौरान भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिन मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक है, वहां मतदाताओं की सुविधा के लिए नए मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। इसके तहत बरवाला विधानसभा क्षेत्र में 25 तथा उकलाना विधानसभा क्षेत्र में 27 नए मतदान केंद्र बनाए जाएंगे।
विशेष गहन पुनरीक्षण 1 जुलाई से शुरू होगा
उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत 1 जुलाई 2026 को अर्हता तिथि निर्धारित की गई है। कार्यक्रम के अनुसार 5 जून से 14 जून तक तैयारी, प्रशिक्षण एवं मुद्रण कार्य किया जाएगा, जबकि 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा।
मतदान केंद्रों के युक्तिकरण का कार्य 14 जुलाई तक पूरा किया जाएगा। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी तथा 18 सितंबर 2026 तक उनका निपटारा किया जाएगा।
एसडीएम बोले-सभी राजनीतिक दलों का सहयोग जरूरी
एसडीएम अश्वीर नैन ने कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करने के लिए सभी राजनीतिक दलों का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय सहयोग करें तथा मतदाताओं को भी जागरूक करें।
उन्होंने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करेंगे ताकि पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल हों और अपात्र प्रविष्टियों को हटाया जा सके। बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भी अभियान के सफल संचालन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।







