spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रेवाड़ी में अवैध-होर्डिंग्स से खतरा, एक की हो चुकी मौत:सरकार को करोड़ों का नुकसान; डीसी ने दिए कार्रवाई के निर्देश




रेवाड़ी जिले में अवैध होर्डिंग्स का जाल लगातार फैल रहा है, जिससे आम लोगों की जान को खतरा पैदा हो गया है। ये होर्डिंग्स न केवल हादसों का कारण बन रहे हैं, बल्कि सरकार को करोड़ों रुपए के राजस्व का नुकसान भी पहुंचा रहे हैं। प्रशासन की लापरवाही के कारण पहले भी एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। गढ़ी बोलनी रोड पर कई होर्डिंग्स क्षतिग्रस्त होकर हवा में झूल रहे हैं, जो कभी भी गिरकर बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। कुछ समय पहले इसी सड़क पर एक होर्डिंग टूटकर गिरा था। इसके बावजूद, प्रशासन ने कार्रवाई करने के बजाय उसी स्थान पर दोबारा होर्डिंग्स लगाने की अनुमति दे दी। शहर और आसपास की सड़कों पर 600 किलोग्राम से अधिक वजन वाले लोहे के ये अवैध होर्डिंग्स कभी भी गिर सकते हैं। प्रशासन की अनदेखी के कारण पूरे जिले में अवैध होर्डिंग्स का जाल बिछ गया है। हादसे में व्यक्ति की हो चुकी मौत दिल्ली रोड पर भी सैकड़ों अवैध होर्डिंग्स लगे हुए हैं। गांव हांसाका के पास पहले एक होर्डिंग गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इस गंभीर घटना के बावजूद, प्रशासन अब तक इन अवैध ढांचों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई करने में विफल रहा है। अवैध होर्डिंग्स से मोटी कमाई कर रहे लोग ये अवैध होर्डिंग्स न केवल सरकारी खजाने को करोड़ों रुपए का राजस्व नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि सुरक्षा मानकों का भी उल्लंघन कर रहे हैं। शहर के चारों ओर ये अवैध संरचनाएं यातायात और पैदल चलने वालों दोनों के लिए खतरा बनी हुई हैं। कई लोग अपनी छतों पर भी अवैध होर्डिंग्स लगाकर मोटी कमाई कर रहे हैं। अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। उन्होंने तुरंत सभी अवैध होर्डिंग्स हटाने और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, रेवाड़ी डीसी अभिषेक मीणा ने इस मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles