spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में फुटपाथ पर लहूलुहान मिला व्यक्ति का शव:तीन बेटियों के पिता, दो दिव्यांग; परिजनों ने जताई हत्या की आशंका




फरीदाबाद जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के एसी नगर में रहने वाले 42 वर्षीय मनोज, जो तीन बेटियों के पिता थे और जिनमें से दो बेटियां दिव्यांग हैं, उनका शव शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में घर से करीब 200 मीटर दूर फुटपाथ पर लहूलुहान अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार सुबह करीब 6 बजे स्थानीय लोगों ने एसी नगर मोड़ के पास एक व्यक्ति को खून से लथपथ हालत में पड़ा देख सूचना पुलिस को दी। कोतवाली थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करवाई, जिसके बाद मृतक की पहचान एसी नगर निवासी मनोज के रूप में हुई। उनके सिर के पीछे गंभीर चोट के निशान थे और काफी खून बहा हुआ था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। कान बुरी तरह से कटा हुआ था मृतक के भांजे पवन ने बताया कि सुबह पुलिस का फोन आने पर वह मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि उनके मामा का एक कान बुरी तरह कटा हुआ था और सिर के पीछे गहरी चोट लगी हुई थी। घटनास्थल पर काफी मात्रा में खून फैला हुआ था। पवन का कहना है कि आसपास के कुछ लोग इसे सड़क हादसा बता रहे हैं, लेकिन शरीर पर अन्य कोई चोट या घिसटने के निशान नहीं मिले। ऐसे में उन्हें आशंका है कि मनोज की हत्या की गई है। रिक्शा चलाकर परिवार चला रहे थे पवन ने बताया कि मनोज रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। परिवार में उनके माता-पिता और तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी की उम्र करीब 10 वर्ष है, जबकि दो छोटी बेटियां दिव्यांग हैं। उनकी पत्नी का निधन कोरोना काल में हो चुका है। उन्होंने बताया कि मनोज गुरुवार शाम रिक्शा चलाने के लिए घर से निकले थे, लेकिन रात को वापस नहीं लौटे। परिवार ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चला। मामले की जांच में जुटी पुलिस वहीं पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं तथा परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles