![]()
रोहतक पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले 12 आरोपियों को काबू किया है, जिनमें से दो आरोपी महाराष्ट्र व 10 आरोपियों को देहरादून से पकड़ा है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि साइबर ठगी के अन्य मामलों का खुलासा किया जा सके। SP गौरव राजपुरोहित ने बताया कि साइबर ठगी का 9 जून को एक केस दर्ज हुआ था, जिसमें 17 लाख रुपए का फ्रॉड सामने आया था। इस मामले में श्री विष्णु प्रिया फाइनेंसियल यूजिंग फर्म के मालिक की तरफ से मैनेजर को व्हाट्सएप से मैसेज गया कि मैं एक मीटिंग में हुं और मुझे 17 लाख रुपए अर्जेंट चाहिए। एसपी ने बताया कि फर्म के मालिक का एक साथी झज्जर का रहने वाला है, जिसका लैपटॉप एक रिमोट के एक्सेस से हैक हो गया था। लैपटॉप से एक मैसेज भेजा गया, जो इनके लैपटॉप में ओपन करते ही सारा डेटा अपराधियों तक पहुंच गया। साइबर ठगी का पता चलने के बाद शिकायत दी गई। महाराष्ट्र से पकड़े 2 आरोपी, कोलकाता करेंगे रेड
एसपी गौरव राजपुरोहित ने बताया कि साइबर क्राइम टीम ने जांच करते हुए महाराष्ट्र के नापुर जिले से दो आरोपियों को पकड़ा है। इनमें एक आरोपी खाता धारक है और दूसरा खाताधारक से खाता लेकर दूसरे को देता था। जिसे खाता पहुंचाया गया, वह कोलकाता की टीम है, जिसे पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रहे है। इनकी फाइनेंसियल टीम को पकड़ा है, अब टैक्नीकल टीम को जल्द पकड़ेंगे। देहरादून से पकड़ा कॉल सेंटर
एसपी गौरव राजपुरोहित ने बताया कि दो मामलों में टीम ने देहरादून के कॉल सेंटर पर रेड मारते हुए 10 लोगों को पकड़ा है। आरोपी क्रेडिट कार्ड को अपडेट करवाने का मैसेज करते थे और लिंक भेजकर साइबर ठगी का शिकार बनाते थे। रोहतक के अलावा हरियाणा व अन्य राज्यों की शिकायत पर भी कार्रवाई की जा रही है। आरोपियों के कब्जे से पकड़े 15 मोबाइल
एसपी ने बताया कि देहरादून से पकड़े आरोपियों के पास से 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए है। साइबर क्राइम में कई लोग शामिल होते है, जिन्हें पकड़ने के लिए टीम कार्रवई कर रही है। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ चल रही है, जिससे कई मामलों का खुलासा होगा।
Source link
मालिक बनकर मैनेजर को भेजा 17 लाख रुपए का मैसेज:रोहतक में साइबर ठगी के 12 आरोपी काबू, महाराष्ट्र व देहरादून से पकड़े







