spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में हुआ वैश्य समाज पदग्रहण समारोह:संगठन के निर्माण और नेतृत्व के सिखाए गुर, बुवानीवाला बोले युवाओं की भागीदारी अहम




राजनीति केवल सत्ता हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की समस्याओं को समझकर उनके समाधान का मजबूत आधार भी है। जिस समाज की राजनीतिक भागीदारी मजबूत होती है, उसकी आवाज भी उतनी ही प्रभावी ढंग से उठती है। यह बात अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष अशोक बुवानीवाला ने स्थानीय महाराजा अग्रसेन वैश्य भवन में आयोजित युवा इकाई के पदग्रहण समारोह में कही। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, जिसमें प्रदेशभर से पहुंचे सैकड़ों पदाधिकारियों ने समाज और संगठन के प्रति अपने कर्तव्यों की शपथ ली। युवाओं को बताया राजनीति का महत्व
अशोक बुवानीवाला ने कहा कि समाज में युवाओं की भूमिका सबसे अहम होती है। युवा ऊर्जा, नई सोच और दिशा का प्रतीक होते हैं। यदि युवा राजनीति से जुड़कर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते हैं तो वे समाज का मजबूत प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे केवल मतदान तक सीमित न रहें, बल्कि संगठन निर्माण, सामाजिक मुद्दों पर सक्रिय भागीदारी और नेतृत्व की जिम्मेदारी भी संभालें। संगठन और नेतृत्व के तालमेल पर जोर
उन्होंने कहा कि संगठन युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन और युवाओं की नई सोच के समन्वय से मजबूत नेतृत्व तैयार कर रहा है। एक मजबूत संगठन ही समाज की आवाज को प्रभावी तरीके से उठा सकता है और नई पीढ़ी को जोड़ सकता है। इसके लिए जरूरी है कि संगठन में अनुभव और नवाचार दोनों का संतुलन बना रहे। टीमवर्क को बताया सफलता की कुंजी
बुवानीवाला ने संगठनात्मक प्रक्रिया को समझाते हुए कहा कि एक मजबूत टीम किसी भी संगठन की रीढ़ होती है। हर सदस्य की अलग क्षमता और अनुभव होता है। जब इन सभी का सही तालमेल बनता है, तो संगठन को नई गति मिलती है। उन्होंने कहा कि अच्छी टीम में आपसी विश्वास, संवाद, सहयोग और जिम्मेदारी की भावना जरूरी होती है, जिससे संगठन लगातार आगे बढ़ता है। समाज की ताकत है मजबूत संगठन : प्रदीप अग्रवाल
इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने कहा कि जागरूक नेतृत्व और मजबूत संगठन ही किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत होते हैं। उन्होंने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज ने शुरुआत से ही युवाओं को अवसर देने का लक्ष्य तय किया है। जब युवा संगठित होकर समाज के मुद्दों पर काम करेंगे, तभी समाज की राजनीतिक भागीदारी और प्रभाव बढ़ेगा। जिम्मेदारी को सेवा भाव से निभाने का आह्वान
युवा प्रभारी नवदीप बंसल ने कहा कि हर पदाधिकारी को अपनी जिम्मेदारी को सेवा भाव से निभाना चाहिए। संगठन के उद्देश्य को व्यक्तिगत लक्ष्य मानकर कार्य करने से ही सफलता मिलती है। उन्होंने युवाओं को संगठन के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। राजनीति को सेवा का माध्यम मानें युवा : हरिओम अग्रवाल
सहप्रभारी हरिओम अग्रवाल ने कहा कि युवाओं को राजनीति को केवल चुनाव तक सीमित नहीं समझना चाहिए, बल्कि इसे समाज सेवा और बदलाव का माध्यम मानना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। प्रदेशभर में होगा युवा इकाई का विस्तार
युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु गोयल ने बताया कि युवा इकाई का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। जल्द ही प्रदेश की सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में युवा इकाइयों का गठन किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ा जा सके। नई टीम देगी संगठन को गति : मंयक गर्ग
युवा कार्यकारी अध्यक्ष मंयक गर्ग ने कहा कि नई टीम राजनीतिक भागीदारी, संगठन विस्तार और युवाओं को जोड़ने के अभियान को और तेज करेगी। इससे समाज की ताकत और प्रभाव दोनों बढ़ेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles