spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा में आज NEET री-एग्जाम:परीक्षा केंद्रों पर छात्रों का पहुंचना शुरू, कोचिंग इंस्टीट्यूट और फोटो स्टेट शॉप बंद




हरियाणा के 19 शहरों में NEET री-एग्जाम का आज पेपर है। परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे का है। प्रशासन व सरकार की तरफ से नकल रोकने और व्यवस्था बनाए रखने की व्यापक तैयारियां की गई हैं। परीक्षा केंद्रों पर 10 बजे के बाद से ही परीक्षार्थी पहुंचना शुरू हो गए हैं।परीक्षार्थियों की बारिकी से चेकिंग की जा रही है। हरियाणा के 175 परीक्षा केंद्रों पर 65 हजार से अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज बस स्टैंडों पर हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं। हेल्प डेस्क की मदद से उनको सिटी बसें व ऑटो की व्यवस्था व रूट बताया जा रहा है। क्वेश्चन पेपर और अन्य गोपनीय सामग्री को कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। वहीं परीक्षा के दौरान नकल रोकने के लिए आज सभी जिलों में कोचिंग सेंटर और फोटो स्टेट की दुकानें बंद करवा दी गई हैं। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगाई गई है। एग्जाम पेपर ले जाने वाले वाहनों की GPS ट्रैकिंग होगी
एग्जाम के प्रश्नपत्र और अन्य गोपनीय सामग्री को सुरक्षित तरीके से एग्जाम सेंटरों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन, पुलिस और एस्कॉर्ट टीमों को दी गई है। सभी सेंटरों पर सेंटर सुपरिंटेंडेंट और इनविजिलेटर भी परीक्षा केंद्रों पर सुबह ही पहुंच गए थे। एग्जाम की सुरक्षा के लिए बहुस्तरीय व्यवस्था की गई है। गोपनीय प्रश्नपत्र और अन्य सामग्री सीलबंद प्रोटोकॉल के तहत रखी जाएगी। एग्जाम सामग्री ले जाने वाले वाहनों में GPS ट्रैकिंग होगी और उन्हें पुलिस एस्कॉर्ट उपलब्ध कराया जाएगा। सभी एग्जाम सेंटर CCTV निगरानी में रहेंगे और उनकी लाइव मॉनिटरिंग सेंट्रलाइज कंट्रोल रूम से की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles